*किराना दुकान में गांजा बेचने की सूचना पर तमनार पुलिस ने की कार्यवाही, आधा किलो गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार*…

● *किराना दुकान में गांजा बेचने की सूचना पर तमनार पुलिस ने की कार्यवाही, आधा किलो गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार*…

*21 जुलाई, रायगढ़* । कल दिनांक 20/07/2024 के शाम थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक आशीर्वाद राहटगांवकर को मुखबीर से ग्राम बिजना का जाहीर खान अपने किराना दुकान में अवैध रूप से गांजा बिक्री करने की सूचना मिली । थाना प्रभारी द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर थाने से सहायक उप निरीक्षक नरसिंग यादव के हमराह स्टाफ कार्यवाही के लिए रवाना किया गया । पुलिस टीम तत्काल ग्राम बिजना जाकर संदेही के दुकान पर रेड किया गया । जहां मौजूद मिले जाहीर खान को गांजा रेड की जानकारी देकर विधिवत संदेही की तलाशी लेकर फोर्स की तलाशी दी गई और दुकान की तलाशी लिया गया जिसमें किराना दुकान के पीछे दीवाल में बने गड्ढा में जाहीर खान द्वारा छुपा कर रखे प्लास्टिक पन्नी में मादक पदार्थ गांजा को गवाहों के समक्ष जप्त किया गया। जप्त गांजा का वजन 550 ग्राम कीमती ₹2700 का पाया गया । आरोपी द्वारा अवैध बिक्री के लिए गांजा रखना पाए जाने पर *आरोपी जहीर खान पिता जाफर खान उम्र 20 साल निवासी ग्राम बिजना थाना तमनार* के विरुद्ध अपराध क्रमांक 192/ 2024 धारा 20 (बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया है । गांजा रेड की कार्यवाही में थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक आशीर्वाद राहटगांवकर, सहायक उप निरीक्षक नरसिंग नाथ यादव, प्रधान आरक्षक संतोष कुर्रे, आरक्षक भीष्म देव सागर और सनंत कुमार शामिल थे ।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

बिर्रा में होगा भव्य गुरुपूर्णिमा महोत्सव का आयोजन (गुरुजनों का होगा सम्मान)

जांजगीर-चांपा *बिर्रा।* आषाढ़ पूर्णिमा के पावन अवसर पर संस्कार भारती जिला ईकाई सक्ती एवं गुरु घासीदास संगीत महाविद्यालय हसौद के संयुक्त तत्वावधान में नटराज...

CHHATTISGARH NEWS

विद्यार्थियों के न्यायोचित विषयों का समाधान संवाद, पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधारों से हो; हिंसक टकराव दुर्भाग्यपूर्ण : अभाविपप्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधार...

संकीर्ण राजनीतिक स्वार्थ एवं राष्ट्रविरोधी षड्यंत्रों का माध्यम नहीं बनेगा विद्यार्थी: अभाविपअखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) जंतर-मंतर पर नीट-यूजी सहित विभिन्न शिक्षा संबंधी विषयों...

RAIGARH NEWS

रायगढ़ जिले में 27 जुलाई तक 463.1 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज

  रायगढ़ -रायगढ़ जिले में 27 जुलाई तक 463.1 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज की गई है। बीते 24 घंटे में जिले में 10.1 मिली मीटर औसत...