spot_img
spot_img

*शा.उच्च.माध्यमिक विद्यालय बावामोहतारा में मनाया गया गुरु पूर्णिमा उत्सव*

spot_img
spot_img
spot_img

*शा.उच्च.माध्यमिक विद्यालय बावामोहतारा में मनाया गया गुरु पूर्णिमा उत्सव*

*अच्छे गुरु का मार्गदर्शन जीवन में सफलता की कुंजी हैं – कलेक्टर*
विनय सिंह
*बेमेतरा * गुरु पूर्णिमा हिन्दू धर्म का एक प्रमुख पर्व है, जिसे गुरु की महिमा और महत्व को सम्मानित करने के लिए मनाया जाता है। यह पर्व आषाढ़ माह की पूर्णिमा को मनाया जाता है। इसी क्रम में शा.उच्च.माध्यमिक विद्यालय बावामोहतारा में गुरु पूर्णिमा उत्सव में कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा पहुँचे | इस खास मौके पर कलेक्टर ने बच्चों को गुरु-शिष्य परंपरा का महत्व समझाया। उन्होंने बच्चों को गुरु के प्रति आदर और सम्मान की भावना विकसित करने की प्रेरणा दी और शिक्षा के महत्व पर भी जोर दिया। कलेक्टर ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि एक अच्छे गुरु का मार्गदर्शन जीवन में सफलता की कुंजी होती है। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में कलेक्टर ने स्कूली बच्चों से उनकी पढ़ाई के संबंध में चर्चा की। उन्होंने बच्चों से उनकी शैक्षणिक गतिविधियों, पढ़ाई की समस्याओं और भविष्य की योजनाओं के बारे में पूछा। कलेक्टर ने बच्चों को पढ़ाई में आने वाली कठिनाइयों को दूर करने के लिए सुझाव दिए और उन्हें प्रेरित किया कि वे अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करें। उन्होंने यह भी बताया कि शिक्षा जीवन में कितनी महत्वपूर्ण है और किस प्रकार यह उनके उज्ज्वल भविष्य की नींव रखती है। कार्यक्रम के दौरान एक बच्ची ने कलेक्टर को एक सुंदर कविता सुनाई। कविता सुनकर कलेक्टर बहुत प्रभावित हुए और बच्ची की प्रशंसा की। उन्होंने बच्ची के आत्मविश्वास और उसकी प्रतिभा की सराहना की। इस अवसर पर कलेक्टर ने बच्चों को कला और साहित्य के प्रति भी जागरूकता और रुचि बनाए रखने की प्रेरणा दी, यह बताते हुए कि शिक्षा के साथ-साथ रचनात्मकता भी बहुत महत्वपूर्ण है। गुरु पूर्णिमा का पर्व गुरु-शिष्य परंपरा को जीवित रखने और उसकी महत्ता को समझने का अवसर प्रदान करता है। इस अवसर पर अपर कलेक्टर अनिल वाजपेयी, डिप्टी कलेक्टर दिव्या पोटाई, डीईओ कमल बंजारे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे |

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

लैलूँगा में छात्रावास व्यवस्था पर बड़ा सवाल! अधीक्षिका की कथित गैरहाजिरी पर मचा हड़कंप, BEO बोले—“छुट्टी नहीं ली है, नोटिस जारी करता हूं!”🔥 छात्रावास...

लैलूंगा के लारीपानी कन्या छात्रावास में लापरवाही का आरोप!छात्रावास की अधीक्षिका पर मनमानी के सवाल! स्कूल और हॉस्टल से कथित तौर पर नदारद, मुकडेगा...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS