लैलुंगा में 3 दिन से जारी हड़ताल के कारण लडख़ड़ाई प्रसाशनिक व्यवस्था….

spot_img

लैलुंगा में 3 दिन से जारी हड़ताल के कारण लडख़ड़ाई प्रसाशनिक व्यवस्था

लैलूंगा। सातवे वेतनमान के अनुरूप गृह भाड़ा भत्ता समेत देय तिथि से 34% डीए की मांग को लेकर अधिकारी कर्मचारीयों का अनिश्चितकालीन हड़ताल तीसरे दिन भी जारी रही। समस्त अधिकारी कर्मचारी के हड़ताल में जाने से तहसील स्तर पर पूरी तरह से काम-काज ठप्प होता नजर आ रहा है। वहीं छुट पुट कुछ स्कूलों में एक टीचर के भरोसे स्कूल तो खोला जा रहा है लेकिन पढ़ाई नहीं हो रही है। सरकार व्यवस्था बनाने में असफल नजर आ रही है। इस हड़ताल का सीधा प्रभाव आम जनों के साथ-साथ स्कूली बच्चों पर पड़ रहा है। बुधवार को आम नागरिक विभिन्न कार्यालयों में इधर से उधर भटकते रहे लेकिन कहीं उनका काम नहीं हो पा रहा है। आम नागरिक दिन भर परेशान होते नजर आए। अधिकारी कर्मचारियों की इस हड़ताल से सभी को परेशानी हो रही है। हड़ताल के चलते एक भी नियमित अधिकारी कर्मचारी कार्यलयों में मौजूद नहीं है, वहीं संविदा कर्मचारीयों के भरोसे सरकार व्यवस्था बनाने का प्रयास कर रही है। लेकिन वह व्यवस्था बनाने में पूरी तरह सफल नहीं हो पा रही है। इस हड़ताल में पूरे छत्तीसगढ़ में 90 से अधिक अधिकारी कर्मचारी संगठन के लग-भग चार लाख से अधिक कर्मचारी आंदोलन मे शामिल हैं। मांगे पूरी ना होने तक हड़ताल जारी रहेगी ।
फेडरेसन के संयोजक अवधेश कुमार पटेल ने कहा कि रायपुर में प्रांतीय नेतृत्व प्रदेश सरकार से मांगें पूरी कराने के लिए प्रयासरत है। जब तक सरकार हमारी मांगे नहीं मान लेती, तब तक हड़ताल जारी रहेगी। हमारा आंदोलन जनपद ऑफिस के सामने जारी है और मांगे पूरी ना होने तक जारी रहेगा।फेडरेशन के प्रांतीय नेतृत्व के निर्देशानुसार दिनाँक 25/08/2022 गुरुवार को कर्मचारी न्याय रैली का भी आयोजन फेडरेशन शाखा लैलूंगा के द्वारा किया जायेगा।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

रायपुर में गूंजी आदिवासी युवाओं की हुंकार, लैलूँगा से शिवशंकर पैंकरा के नेतृत्व में टीम ने दर्ज कराई दमदार मौजूदगीप्रदेश स्तरीय युवा सम्मेलन में...

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़ 06 अक्टूबर 2026 | रायगढ़ सर्व आदिवासी समाज युवा प्रभाग का प्रदेश स्तरीय युवा सम्मेलन-2026 भव्य रूप से संपन्नहजारों...

CHHATTISGARH NEWS

रायपुर में गूंजी आदिवासी युवाओं की हुंकार, लैलूँगा से शिवशंकर पैंकरा के नेतृत्व में टीम ने दर्ज कराई दमदार मौजूदगीप्रदेश स्तरीय युवा सम्मेलन में...

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़ 06 अक्टूबर 2026 | रायगढ़ सर्व आदिवासी समाज युवा प्रभाग का प्रदेश स्तरीय युवा सम्मेलन-2026 भव्य रूप से संपन्नहजारों...

RAIGARH NEWS

15 साल से फरार हत्या मामले की वारंटी को लैलूँगा पुलिस ने जूटमिल से दबोचा

ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत पुलिस ने पुराने गिरफ्तारी वारंट की तलाश में जुटाई जानकारी, पहचान छिपाकर रह रही थी महिला     पत्रकार हीरालाल राठिया...