spot_img
spot_img

डी ए वी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल कुंजारा, लैलूंगा में कारगिल विजय दिवस के अवसर पर श्रद्धांजलि और सम्मान समारोह इस वर्ष भी उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया।

spot_img
spot_img
spot_img

डी ए वी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल कुंजारा, लैलूंगा में कारगिल विजय दिवस के अवसर पर श्रद्धांजलि और सम्मान समारोह इस वर्ष भी उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया।

रिपोर्ट हीरालाल राठिया लैलूंगा

यह दिन हमारे देश के वीर सैनिकों के अदम्य साहस, मातृभूमि के प्रति उनके प्रेम और बलिदान को याद करने का दिन है। इस अवसर पर, हमारे डी ए वी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल कुंजारा लैलूंगा में श्रद्धांजलि और सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती, भारत माता की छायाचित्र में पुष्प हार एवं दीप प्रज्वलित कर की गई। तत्पश्चात भारत स्काउट गाइड के जिला सचिव विकास तिवारी संगठन आयुक्त जितेन डनसेना विकास खंड सचिव कान्हू राम गुप्ता के मार्गदर्शन में बच्चों द्वारा मार्च पार्श कर सलामी दी गई तत्पश्चात श्रद्धानंद हाउस के बच्चों के द्वारा ग्रुप सॉन्ग गया गया जिससे सारा वातावरण देशभक्ति की भावना से भर गया, कार्यक्रम की अगली कड़ी में देशभक्ति डांस प्रस्तुत किया, पोस्चर मेकिंग कॉम्पिटीशन भी कराई गई जिसमें बच्चों ने अपने क्रिएटिविटी दिखाते हुए देश के लिए शाहिद होने वाले जवानों को श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम की अंतिम कड़ी में प्राचार्या अर्चना चौधरी जी द्वारा बच्चों को शुभ आशीर्वचन प्रदान करते हुए कारगिल विजय दिवस के महत्व को बताया। साथ ही स्कूल में किरण महंत, हरेंद्र मनहर, सुनिधि मिश्रा, सूरज कन्नौजिया, सूरज एस के, राजेश आर्य, भुनेश्वर सारथी, नेहरू दुवान, सावित्री नायक, रागनी उपाध्याय, सीमांती शुक्ला, रितुप्रिया, प्रतीक पटनायक, गौरव बेहरा, सुनीता गुप्ता सभी शिक्षकों द्वारा श्रद्धांजलि दी गई।

कारगिल विजय दिवस पर, हमारे देश के सभी नागरिकों से अनुरोध है कि वे अपने देश के वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि दें और उनके बलिदान को याद करें।

साथ ही

डी ए वी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल कुंजारा लैलूंगा “ब्लू डे” समारोह का आयोजन किया। जिसमें प्राथमिक कक्षा के बच्चों ने इस अवसर पर बच्चों ने नीले रंग के वस्त्र पहनकर भाग लिया और अपनी कल्पना का प्रदर्शन किया।

समारोह का उद्देश्य बच्चों को रंगों के महत्व और उनकी महत्ता को समझाना है। छात्रों ने नीले रंग से संबंधित कलाकृति और खेल का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर छात्रों के बीच ब्रेन एक्टिविटी गेम्स, ड्राइंग एक्टिविटी, बैलून रेस कलर एक्टिविटी कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें सभी बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। कार्यक्रम कि अंतिम कड़ी में डी ए व्ही मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल के

प्रधानाचार्य अर्चना चौधरी ने बच्चों को आशीर्वाद देते हुए कहा, “यह समारोह बच्चों को रंगों के महत्व को समझने और उनकी कल्पना को बेहतर बनाने में मदद करता है। विद्यालय सीबीएसई पाठ्यक्रम के अनुसार बच्चों को ” टीचिंग विथ फन एक्टिविटी के लिए

प्रयासरत हैं। जिसमें बच्चों को विभिन्न गतिविधियों के द्वारा उनके कौशल को निखारना ही मुख्य उद्देश्य है। समारोह में बच्चों, के साथ शिक्षिका ऋतुप्रिया, रागिनी गुप्ता, सावित्री नायक, सीमांती शुक्ला एक्टिविटी इंचार्ज किरण महंत पी टी आइ टीचर सूरज कनौजिया के मार्गदर्शन में कार्यक्रम हुआ।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

Raigarh News: ऑपरेशन आघात के तहत खरसिया पुलिस की कार्रवाई, 20 लीटर महुआ शराब और बाइक समेत आरोपी गिरफ्तार

रानीसागर ओवरब्रिज के नीचे रजघटा मोड़ पर ग्राहक का इंतजार कर रहा था आरोपी; शराब और मोटरसाइकिल सहित 34 हजार रुपये की संपत्ति जब्त खरसिया/रायगढ़,...

CHHATTISGARH NEWS

Raigarh News: ऑपरेशन आघात के तहत खरसिया पुलिस की कार्रवाई, 20 लीटर महुआ शराब और बाइक समेत आरोपी गिरफ्तार

रानीसागर ओवरब्रिज के नीचे रजघटा मोड़ पर ग्राहक का इंतजार कर रहा था आरोपी; शराब और मोटरसाइकिल सहित 34 हजार रुपये की संपत्ति जब्त खरसिया/रायगढ़,...

RAIGARH NEWS

Raigarh News: शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर 70.77 लाख रुपये की ठगी, मुख्य आरोपी मिनकेतन सिदार गिरफ्तार

ग्रामीण महिलाओं को रकम दोगुनी करने और मोटे मुनाफे का दिया था झांसा, साइबर थाना पुलिस ने तमनार क्षेत्र में दबिश देकर पकड़ा; मोबाइल...