धरमजयगढ़ विकासखंड स्तर सर्व आदिवासी समाज की 9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस के विषय में बैठक संपन्न

धरमजयगढ़ विकासखंड स्तर सर्व आदिवासी समाज की 9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस के विषय में बैठक संपन्न

रिपोर्ट हीरालाल राठिया लैलूंगा

रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ विकासखंड स्तर 9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस मनाने की संबंध में बैठक हुई, जिसने विकासखंड स्तर के समाज प्रमुखों जनप्रतिनिधि अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे, वही बैठक पुरखा शक्ति, संविधान निर्माता बाबा भीमराव अंबेडकर की प्रार्थना कर प्रारंभ किया गया। बैठक में उपस्थित सभी सामान्य समाज प्रमुखों ने अपने अपने विचार व्यक्त करते हुए सुझाव दिए, सभी की सुझाव को मनन करते हुए सर्व सहमति से धरमजयगढ़ राजमहल के प्रांगण मैदान में 9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस धूमधाम से मनाने की निर्णय लिया गया। सभी अधिकारी कर्मचारियों एवम् जनप्रतिनिधियों से स्वेच्छा अनुसार कार्यक्रम के लिए आर्थिक सहयोग की अपेक्षा, कार्यक्रम आयोजक समिति द्वारा की गई है।

कार्यक्रम की रूप रेखा भी तय की गई है जो राजमहल प्रांगण मैदान में समाज के जाति कुल आधारित भेष भूषा, आदिवासी पारंपरिक एवम् छत्तीसगढ़ीया भेष भूषा के साथ पैदल रैली यात्रा बिरसा मुंडा चौक से हॉस्पिटल (शहीद वीरनारायण) चौक से गांधी चौक होते हुए पोस्ट ऑफिस रोड से बस स्टैंड से रायगढ़ चौक होकर मैदान में आम सभा आयोजित की जाएगी जिसमें क्षेत्र के सभी आदिवासी समाज के अध्यक्षों की उद्बोधन के साथ आदिवासी एवम् छत्तीसगढ़ीया लोक नित्य कला प्रस्तुत की जायेगी।

बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित रहे समाज प्रमुख – महेन्द्र सिदार , (ब्लॉक अध्यक्ष ) कनसराम राठिया ,(सरपंच संघ अध्यक्ष) बलराम एक्का (सरपंच), ओम प्रकाश राठिया ,(सरपंच), डॉ श्रीराम राठिया,(वरिष्ट सलाहकार ) V खलखो (वरिष्ट सलाहकार), मोहन लकड़ा(वरिष्ट सलाहकार), देवधर कुजूर, प्रेमसाय लकड़ा (वरिष्ट सलाहकार), बिहारी राठिया, फतेहसिंह राठिया, सेवक राम राठिया ,मनोहर राठिया, रायसिह राठिया, गुड्डू राठिया, सेवक राम राठिया, छोटू राठिया, एवम अन्य समाज प्रमुख उपस्थित रहे।।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

रायगढ़ पहुंचे हाईकोर्ट के जस्टिस सचिन सिंह राजपूत, न्यायालयों और जिला जेल का किया गहन निरीक्षण; बंदियों का भोजन चखकर परखी

दो दिवसीय वार्षिक निरीक्षण में न्यायालयों की कार्यप्रणाली का लिया जायजा, न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं और बंदियों से किया सीधा संवाद रायगढ़। माननीय उच्च न्यायालय छत्तीसगढ़,...

CHHATTISGARH NEWS

विद्यार्थियों के न्यायोचित विषयों का समाधान संवाद, पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधारों से हो; हिंसक टकराव दुर्भाग्यपूर्ण : अभाविपप्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधार...

संकीर्ण राजनीतिक स्वार्थ एवं राष्ट्रविरोधी षड्यंत्रों का माध्यम नहीं बनेगा विद्यार्थी: अभाविपअखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) जंतर-मंतर पर नीट-यूजी सहित विभिन्न शिक्षा संबंधी विषयों...

RAIGARH NEWS

रायगढ़ पहुंचे हाईकोर्ट के जस्टिस सचिन सिंह राजपूत, न्यायालयों और जिला जेल का किया गहन निरीक्षण; बंदियों का भोजन चखकर परखी

दो दिवसीय वार्षिक निरीक्षण में न्यायालयों की कार्यप्रणाली का लिया जायजा, न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं और बंदियों से किया सीधा संवाद रायगढ़। माननीय उच्च न्यायालय छत्तीसगढ़,...