खबर का असर: शराबी शिक्षक पर गिरा प्रशासन की गाज़, डीईओ नें किया तत्काल प्रभाव से निलंबित…

खबर का असर: शराबी शिक्षक पर गिरा प्रशासन की गाज़, डीईओ नें किया तत्काल प्रभाव से निलंबित…

सारंगढ़: बरमकेला विकासखंड के बोकरामुड़ा स्कूल मे पदस्थ सहायक शिक्षक छत्तर सिंह सिदार द्वारा शराब सेवन कर स्कूल आने की खबर की शिकायत ग्रामीणों एवं स्थानीय जनप्रतिनिशियों द्वारा की गई थी। जिसे छात्रों के भविष्य को ध्यान मे रखते हुए देखा खबर प्रकाशित कर उच्च अधिकारियों के संज्ञान मे लाया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए संवेदनशील जिला शिक्षा अधिकारी वर्षा बंसल ने सिविल सेवा (आचरण) नियम का उलंघन करने वाले सहायक शिक्षक श्री सिदार को निलंबित कर छत्तर सिंह जैसे अन्य शराबखोर शिक्षकों को एक कठोर संदेश दिया है।

जिला शिक्षा अधिकारी ने जारी आदेश मे कहा है कि विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी विकासखण्ड वरमकला के पत्र कम्रांक/506/स्थापना/2024-25 बरमकेला दिनांक 02.08.2024 के अनुसार श्री छत्तर सिह सिदार स.शि.एल.बी. शास.प्राथ.शाला बोकरामुडा वि.ख. बरमकेला के विरूद्ध दिनांक 02.08.2024 को शालेय कार्य के दौरान नशे के हालत में रहने की शिकायत प्राप्त हुई है एवं सोशल मिडिया के माध्यम से जानकारी प्राप्त हुई है। श्री सिदार का उक्त कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के नियम 23 (ख) के विपरीत पाया गया है। जो कि अनुशासनहीनता की श्रेणी को प्रदर्शित करता है। 3/ अत: छ.ग. सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम 9 (क) के तहत्‌ श्री छत्तर सिह सिदार स.शि.एल.यी. शास.प्राथशाला बोकरामुडा वि.ख. वरमकेला, जिला सारंगढ़-बिलाइंगढ़ छ.ग. को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर मुख्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी विकासखण्ड सारंगढ़ निर्धारित किया जाता है। निलंबन अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी।

अन्य शिक्षकों को कड़ा संदेश

-नवीन जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ भी इस तत्काल कार्रवाई से ऐसे शराबी शिक्षकों को कठोर चेतावनी के समान है जो आज तलक शराब पीकर स्कूल जाने से बाज़ नही आते थे एवं ऐसे शिक्षक जो स्कूल मे अनुशासनहीनता बरतते हुवे शिक्षण कार्य सम्पादित करते थे। अब डीईओ की कार्यवाही से उनके पास खुद को सुधार कर नौनिहालों के भविष्य गढ़ने का पुनः स्वर्णिम अवसर है।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रायपुर में अत्याधुनिक‘नेक्स्ट जेन सीजी डायल-112 सेवा’ और मोबाइल फॉरेंसिक वैन का किया शुभारंभ

400 अत्याधुनिक आपातकालीन वाहन एवं 32 मोबाइल फॉरेंसिक वैन को दिखाई हरी  एक्के नंबर, सब्बो बर’ थीम पर आधारित सेवा से पुलिस, मेडिकल इमरजेंसी, आगजनी,...

CHHATTISGARH NEWS

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रायपुर में अत्याधुनिक‘नेक्स्ट जेन सीजी डायल-112 सेवा’ और मोबाइल फॉरेंसिक वैन का किया शुभारंभ

400 अत्याधुनिक आपातकालीन वाहन एवं 32 मोबाइल फॉरेंसिक वैन को दिखाई हरी  एक्के नंबर, सब्बो बर’ थीम पर आधारित सेवा से पुलिस, मेडिकल इमरजेंसी, आगजनी,...

RAIGARH NEWS

रायगढ़ जिले के पंचायत बरभौना में 24.69 लाख के विकास कार्यों का जिला पंचायत अध्यक्ष शिखा रविन्द्र गबेल के हाथों हुआ शिलान्यास

मुख्यमंत्री के नेतृत्व में गढ़ रहा नवां छत्तीसगढ़जिले के ग्रामीण अंचलों को मिलेगा बेहतर सुविधाओं का विस्तारबढ़ेगा क्षेत्रीय संपर्क और आर्थिक गतिविधियां, दूरस्थ गांवों...