WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.36
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (1)
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (2)

मेगा पी टी एम की गुंज – संकुल झगरपुर

WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.03
WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.04
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37
spot_img

मेगा पी टी एम की गुंज – संकुल झगरपुर

 

रिपोर्ट हीरालाल राठिया लैलूंगा

 

शिक्षा की ज्योति जब अंतर्मन को प्रज्वलित करती है तो विकास का मार्ग चहुंओर परिलक्षित होने लगता है।
यह तभी संभव है जब पालकों का आकर्षण स्कूल और अपने बच्चों के प्रति हो।
इसी को सार्थक बनाने हमारे छ ग के मुखिया माननीय श्री विष्णु देव साय जी ने पी टी एम का आयोजन राज्य के सभी संकुल में कराया।
इसी कड़ी में संकुल झगरपुर विकास खंड लैलूंगा की मेगा पी टी एम संबंधी प्रमुख गतिविधियां निम्नानुसार रही।
लक्ष्य:- पालक -768, उप.-587,
शिक्षक लक्ष्य -44, उप.-39
अवकाश -05
जनप्रति.लक्ष्य -50, उप -28 ,
काउंसलर लक्ष्य -10
उप.-05
पूर्व मैरिट विद्यार्थी लक्ष्य -25
उप-15
दोपहर 12 बजे माननीय कलेक्टर महोदय जी द्वारा नियुक्त निरीक्षण कर्ता मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत लैलूंगा श्री प्रेमसिंह मरकाम जी, संकुल प्राचार्य श्री डी एस सिदार जी, शैक्षिक समन्वयक श्री पी एन बंजारे जी, नोडल अधिकारी श्री मालिकचंद भारद्वाज जी, सभी संस्थाओं के सम्मानित शिक्षक वृंद, एस एम सी / एस एम डी सी अध्यक्ष, जनप्रतिनिधि एवं पालकों की आतिथ्य में मां शारदा एवं छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर पूजा अर्चना की गई।
अतिथियों एवं सम्मानित पालकों को पुष्प गुच्छ एवं चंदन टीका लगाकर सम्मानित किया गया। तदोपरांत शैक्षिक समन्वयक जी द्वारा मेगा पी टी एम संबंधी प्रमुख बारह बिन्दुओं को चर्चा वास्ते पालकों को अवगत कराया गया और बैठक के उद्देश्य को सारांश में प्रकट किया गया।
बारह बिन्दुओं की प्रस्तुति के लिए सौंपे गए संकुल के सम्मानित शिक्षक साथियों द्वारा क्रमशः विस्तृत जानकारी पालकों को प्रदान की गई।
तत्पश्चात श्रीमान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जी द्वारा पालकों और शिक्षकों के समन्वय पूर्वक कार्य कर विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में योगदान पर प्रकाश डाला गया।
नोडल अधिकारी जी द्वारा मेगा पी टी एम के उद्देश्य को कविता की पंक्तियों में उद्गार करते हुए शाला त्यागी और लगातार अनुपस्थित विद्यार्थियों को शाला के मुख्य धारा में किस तरह जोड़ा जाय, पर प्रकाश डाला गया।
पालकों को मेगा पी टी एम संबंधी उद्बोधन में शामिल किया गया जिसमें श्री रामरतन यादव जी इमलीडीह
( घरघोड़ा) द्वारा घड़ी का उदाहरण देकर समय की महत्ता को बताया गया।
अंत में संकुल प्राचार्य श्री डी एस सिदार जी द्वारा अपने विद्यार्थी जीवन में घटित घटनाओं का उदाहरण देकर पढ़ाई की महत्ता को बताया गया तथा उपस्थित सम्मानित जनों का आभार प्रकट किया गया।
तदोपरांत उपस्थिति जनों एवं विद्यार्थियों को नाश्ता कराया गया जिसकी तैयारी में अधिक्षिका महोदया श्रीमती क्रुस छाया मिंज जी का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

जयंती नगर बसावट निरस्त कर सुपेत पारा में बसाहट की मांग, नौकरी और मुआवजे को लेकर हरदीबाजार में महापंचायत, मांगें नहीं मानी तो आंदोलन...

राजाराम राठौर हरदीबाजार:- एसईसीएल दीपका प्रबंधन के द्वारा, हरदीबाजार ग्राम वासियों के सहमति के बगैर जयंती नगर बसावट स्थल, मुआवजा में कटौती एवं 2004-2010...

CHHATTISGARH NEWS

जयंती नगर बसावट निरस्त कर सुपेत पारा में बसाहट की मांग, नौकरी और मुआवजे को लेकर हरदीबाजार में महापंचायत, मांगें नहीं मानी तो आंदोलन...

राजाराम राठौर हरदीबाजार:- एसईसीएल दीपका प्रबंधन के द्वारा, हरदीबाजार ग्राम वासियों के सहमति के बगैर जयंती नगर बसावट स्थल, मुआवजा में कटौती एवं 2004-2010...

RAIGARH NEWS

महिला सशक्तिकरण की मिसाल बनीं जुनवानी की बिहान दीदियांरक्षाबंधन पर 6 स्व-सहायता समूहों की महिलाएं बना रहीं बीज और फैंसी राखियां, अब तक डेढ़...

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़ रायगढ़, 23 अगस्त 2026/ रक्षाबंधन के अवसर पर ग्राम जुनवानी की बिहान दीदियों ने भाई-बहन के रिश्ते को आजीविका...