spot_img
Thursday, April 2, 2026
Thursday, April 2, 2026
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_2560a816
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_8a3c1831

*13 अगस्त को होगा जिला स्तरीय तिरंगा यात्रा कार्यक्रम का आयोजन*

*13 अगस्त को होगा जिला स्तरीय तिरंगा यात्रा कार्यक्रम का आयोजन*

*तिरंगा यात्रा पर होंगी विभिन्न गतिविधियाँ और कार्यक्रम*
विनय सिंह
*बेमेतरा आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत 09 से 15 अगस्त, 2024 तक “हर घर तिरंगा” कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसके अंतर्गत ज़िले के सभी नागरिकों को राष्ट्रीय ध्वज अपने घर पर फहराने के लिए प्रेरित किया जा रहा है । ताकि आमजन में देश भक्ति की भावना विकसित हो तथा राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान में भी वृद्धि हो। छत्तीसगढ़ शासन के संस्कृति विभाग ने छत्तीसगढ़ के सभी कलेक्टरों को गतिविधियाँ संचालित करने हेतु दिशा-निर्देश जारी किए है।
कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा ने बताया कि जिले में हर घर तिरंगा अभियान पूरी गरिमा के साथ झंडा संहिता का पालन करते हुए मनाया जाएगा। उन्होंने ज़िले वासियों से घर -घर पर पूरे सम्मान और नियम के साथ भारतीय झंडा फहराने की अपील की है साथ ही तिरंगा मेले स्थानीय कारीगरों का समर्थन करेंगे और उत्सव के माहौल में योगदान देंने को कहा हैं ।उन्होंने कहा कि 13 अगस्त को जिला स्तरीय तिरंगा यात्रा सुबह 7 बजे से शुरू होगी जो शहरी क्षेत्र के मुख्य चौक-चौराहों, बाजारों से होकर निकलेगी। इस तिरंगा यात्रा में स्कूल -कॉलेज के विद्यार्थी, डाइट के बच्चे, ज़िले के अधिकारी-कर्मचारी बैंड की धुन के साथ तिरंगा यात्रा में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत जिले में 09 से 15 अगस्त तक देशभक्ति की भावना पर आधारित तिरंगा यात्रा, तिरंगा रैली ,तिरंगा मैराथन, सेल्फी विथ तिरंगा, कैनवास कार्यक्रम स्थलों पर तिरंगा कैनवास स्थापित किए जाएंगे। जहां लोग किसी भी भारतीय भाषा में ‘‘हर घर तिरंगा’’ और ‘‘जय हिन्द’’ लिख सकेंगे। आयोजन स्थल पर तिरंगा झंडे, वस्त्र, खाद्य पदार्थ के विक्रय के लिए स्टॉल भी लगाए जाएंगे। प्रतिभागियों को ध्वज फहराने और तिरंगा के साथ सेल्फी लेने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा, जिन्हें हर घर तिरंगा वेबसाइट (harghartiranga.com) पर अपलोड किया जाएगा। प्रमाणपत्रों को सोशल मीडिया पर #HarGhar Tiranga और #HGT2024 के साथ साझा किया जायेगा |
इसके पश्चात अगके दिन 14 अगस्त को सुबह 7 बजे स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में सदभावना दौड़ का आयोजन किया जायेगा । इसी दिन शाम को 6 से 8 बजे तक जयस्तम्भ चौक में देशभक्ति गीत -संगीत का कार्यकर्म आयोजित किया जाएगा।

01
09
WhatsApp Image 2025-09-29 at 18.52.16_7b78a71e
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

धूं-धूं कर जल रहा सलखिया का जंगल, वन विभाग गहरी नींद में!

धूं-धूं कर जल रहा सलखिया का जंगल, वन विभाग गहरी नींद में! लैलूंगा सलखिया क्षेत्र का घना जंगल इन दिनों आग की भेंट चढ़ता...
Latest
धूं-धूं कर जल रहा सलखिया का जंगल, वन विभाग गहरी नींद में!
जय श्रीराम के नारों से गूंजा लैलूंगा!” हनुमान जन्मोत्सव पर निकली भव्य शोभा यात्र... अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री मनोज पिंगुआ ने किया पीएम श्री स्कूल का निरीक्षण
वोके...
BIG BREAKING : लैलूँगा शिविर में प्रशासन की बड़ी लापरवाही! अधिकारी नदारद, जनप्रत... जांजगीर-चांपा: किराना दुकान में चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार अंतरजिला जुआ गिरोह पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 12 जुआरी गिरफ्तार 48 th IPS इंडक्शन प्रशिक्षण हेतु जिले के एसपी श्री विजय कुमार पाण्डेय जाएंगे पुल... घर में घुसकर मारपीट, तीन लोग घायल — ब्रेजा कार से पहुंचे आरोपियों ने दिया घटना क... जहां कभी नक्सलवाद का था बोलबाला, वहां अब खेलो का हो रहा उदय एक दूसरे राज्य के गौरवशाली इतिहास का स्मरण करने का है यह महत्वपूर्ण अवसर - राज्य...