जन समस्या निवारण पखवाड़े के तहत नगर पंचायत लैलूंगा हो रहा समस्याओं का समाधान

जन समस्या निवारण पखवाड़े के तहत नगर पंचायत लैलूंगा हो रहा समस्याओं का समाधान

लैलूंगा । नगर पंचायत लैलूंगा में जन समस्या निवारण पखवाड़ा के तहत विभिन्न वार्डों में समस्या समाधान शिविर के माध्यम से आम नागरिकों की समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। इसी क्रम में आज स्थानीय संस्कृतिक भवन में वार्ड क्रमांक 5 एवं 6 हेतु समस्या समाधान शिविर का आयोजन किया गया था जिसमें वार्ड वासियों के समस्या का त्वरित निराकरण किया गया एवं मांगों को सूचीबद्ध कर शीघ्र निवारण का आश्वासन दिया गया। पिछले सप्ताह भर से नगर पंचायत लैलूंगा के विभिन्न वार्डों में समस्या समाधान सहित का लगातार आयोजन किया जा रहा है शिविर में नगर पंचायत के मुख्य नगर पालिका अधिकारी समेत नगर पंचायत के विभिन्न विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहकर लोगों को की समस्याओं का निराकरण कर रहे हैं। इन शिविरों में अधिकतर राशन कार्ड, पेंशन, आयुष्मान कार्ड आदि से संबंधित समस्या ही आ रही है। नगर पंचायत के मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती ममता चौधरी ने बताया कि नगर पंचायत क्षेत्र के लोगों में इन शिविरों को लेकर काफी उत्साह है लोग अपनी समस्याएं उनके समाधान हेतु काफी संख्या में इन शिविरों में आ रहे हैं। नगर पंचायत लैलूंगा के नवनियुक्त प्रभारी अध्यक्ष श्रीमती सुरभि कोसरिया, उपाध्यक्ष रविंद्र पाल धुर्वे एवं समस्त पार्षद की टीम अपने-अपने वार्डों में इन समस्या समाधान शिविर का व्यापक प्रचार प्रसार कर लोगों को इन शिविरों में भाग लेने हेतु प्रेरित कर रहे हैं।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

जिला स्तरीय बैठक में शामिल हुए शिवशंकर पैंकरा ब्लॉक युवा अध्यक्ष लैलूँगा सर्व आदिवासी समाज छत्तीसगढ़ की जिला स्तरीय बैठक में लैलूँगा का प्रतिनिधित्वसामाजिक...

रायगढ़ से उठी आदिवासी एकता की आवाज, शासन को सौंपा जाएगा संयुक्त ज्ञापनपेसा, वनाधिकार और आरक्षण संरक्षण की मांग को लेकर आदिवासी समाज का...

CHHATTISGARH NEWS

महतारी वंदन eKYC के नाम पर शुल्क लेने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC निशुल्क है, पैसे वसूलने वालों के खिलाफ होगी कार्यवाहीeKYC...

हितग्राहियों से पैसे वसूलने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC में किसी प्रकार का शुल्क न दें, वसूली करने वालों पर होगी सख्त...

RAIGARH NEWS

जिला स्तरीय बैठक में शामिल हुए शिवशंकर पैंकरा ब्लॉक युवा अध्यक्ष लैलूँगा सर्व आदिवासी समाज छत्तीसगढ़ की जिला स्तरीय बैठक में लैलूँगा का प्रतिनिधित्वसामाजिक...

रायगढ़ से उठी आदिवासी एकता की आवाज, शासन को सौंपा जाएगा संयुक्त ज्ञापनपेसा, वनाधिकार और आरक्षण संरक्षण की मांग को लेकर आदिवासी समाज का...