मुख्यमंत्री से मिलकर युवा पत्रकार संघ जनपद पंचायत में हो रहे अनियमितताओं की करेंगे शिकायत

spot_img

मुख्यमंत्री से मिलकर युवा पत्रकार संघ जनपद पंचायत में हो रहे अनियमितताओं की करेंगे शिकायत

14 सितंबर को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान घरघोड़ा आगमन होने की चर्चा हो रही है जिसको लेकर घरघोडा के युवा पत्रकारो के द्वारा मुख्यमंत्री से मिलकर जनपद पंचायत के अधिकारी के सह पर हो रहे भ्रष्टाचार के खिलाफ शिकायत दर्ज कराया जाएगा । साथ ही पत्रकार संघ क्षेत्र की जन हितैषी समस्याओं को प्रमुखता से रखते हुए पत्रकारों की मांगों को भी रखेंगे । घरघोड़ा जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत भेंगारी व कया में 14 व 15 वित्तीय में ब्यापक पैमाने में आर्थिक अनियमितता है ग्राम पंचायत सरपंच सचिव उपअभियंता के द्वारा मिलीभगत करके सरपंच रिश्तेदार बेटी पूजा माझी , देवर धनीराम माझी देवरानी रामवती मांझी सचिव पटेल के बेटी दामाद इलेक्ट्रिकल प्रो नरेश पटेल / पटेल इलेक्ट्रिकल घरघोड़ा को भुगतान कर धारा 40 का उल्लंघन किया गया है अनेको बिना जीएसटी नम्बर बिना दुकान वालो का बिना सामग्री क्रय किये फर्जी बिल लगाकर लाखों रुपए का फर्जी भुगतान कर आहरण किया है ।जिसमे सामग्री क्रय व निर्माण कार्य सामग्री का बिल लगाया गया है साथ ही पंचायत में किये गए निर्माण कार्य भी घटिया किस्म की सामग्री का उपयोग करके बनाया गया है । ग्राम पंचायत भेंगारी में शौचालय का निर्माण भी गुणवत्ताहीन है अधूरे निर्माण का भी भुगतान आहरण कर लिया गया है । 4 बार के निलंबित सचिव का विभागीय जांच रहा है उसके बाद भी जनपद अधिकारी के द्वारा 50 से 60 किमी दूर कया पंचायत का अतिरिक्त प्रभार सौंप कर भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया जा रहा है । कया पंचायत में भी सचिव उपअभियंता के द्वारा मिलीभगत करके सरपंच रिस्तेदारों के नाम पर आहरण किया गया है । कया व भेंगारी पंचायत में कार्य योजना के विपरीत नियम विरुद्ध व्यय किया गया है 15 वें वित्त की राशि का कया एवम भेंगारी में दो माह के अंदर 24 लाख का भुगतान किया गया है। जिसका भौतिक सत्यापन किया जाने से भ्रष्टाचार उजागर होगा । ग्राम पंचायत कया व भेंगारी पंचायत में बिना प्राकलन के निर्माण कार्य एवम राशि का व्यय किया गया है मूल्यांकन की कॉपी जाँच जाए । भेंगारी और कया पंचायत में निर्माण कार्यों सहित सामग्री क्रय का भौतिक सत्यापन कर दोनों पंचायत के सरपंच सचिव श्याम लाल पटेल उपअभियंता यादव के ऊपर कार्यवाही करने का कष्ट करें जिससे जन हितैषी कांग्रेस सरकार की छवि को धूमिल होने से बचाया जा सके । ग्राम पंचायत में मनरेगा कार्य मे वृक्षारोपण से लेकर जमीन समतली करण तालाब गहरीकरण में खुलकर भ्रष्टाचार किया गया हैं । पंचायत मंत्री , जिला सीइओ , जनपद सीईओ से शिकायत के पश्चात भी जनपद पंचायत अधिकारी के द्वारा किसी प्रकार की कोई कार्यवाही नही की जा रही है , अपितु उन्हें संरक्षण देकर बचाने का प्रयास करने की बात कही जा रही है ।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

रायपुर में गूंजी आदिवासी युवाओं की हुंकार, लैलूँगा से शिवशंकर पैंकरा के नेतृत्व में टीम ने दर्ज कराई दमदार मौजूदगीप्रदेश स्तरीय युवा सम्मेलन में...

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़ 06 अक्टूबर 2026 | रायगढ़ सर्व आदिवासी समाज युवा प्रभाग का प्रदेश स्तरीय युवा सम्मेलन-2026 भव्य रूप से संपन्नहजारों...

CHHATTISGARH NEWS

रायपुर में गूंजी आदिवासी युवाओं की हुंकार, लैलूँगा से शिवशंकर पैंकरा के नेतृत्व में टीम ने दर्ज कराई दमदार मौजूदगीप्रदेश स्तरीय युवा सम्मेलन में...

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़ 06 अक्टूबर 2026 | रायगढ़ सर्व आदिवासी समाज युवा प्रभाग का प्रदेश स्तरीय युवा सम्मेलन-2026 भव्य रूप से संपन्नहजारों...

RAIGARH NEWS

15 साल से फरार हत्या मामले की वारंटी को लैलूँगा पुलिस ने जूटमिल से दबोचा

ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत पुलिस ने पुराने गिरफ्तारी वारंट की तलाश में जुटाई जानकारी, पहचान छिपाकर रह रही थी महिला     पत्रकार हीरालाल राठिया...