*शराब रेड: बीएसएनएल टावर के पास अवैध देशी शराब बेचते आरोपित गिरफ्तार, 35 पाव देशी शराब जब्त*

● *शराब रेड: बीएसएनएल टावर के पास अवैध देशी शराब बेचते आरोपित गिरफ्तार, 35 पाव देशी शराब जब्त*

*01 सितंबर, रायगढ़* । कल दिनांक 31 अगस्त 2024 को खरसिया पुलिस ने ग्राम रतनमहका में शराब रेड कार्रवाही कर एक व्यक्ति को अवैध देशी शराब बेचते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि रामेश्वर प्रसाद राठौर (61), निवासी ग्राम रतनमहका, बीएसएनएल टावर के पास अवैध रूप से देशी शराब बेच रहा है।

इस सूचना पर चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक संजय कुमार नाग, सहायक उपनिरीक्षक मनोज कुमार पटेल, प्रधान आरक्षक मनोज मरावी और अन्य पुलिसकर्मी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बीएसएनएल टावर के पास पहुंचकर रामेश्वर प्रसाद राठौर को रंगे हाथों पकड़ा। मौके पर आरोपी के पास से सफेद प्लास्टिक के थैले में रखे 35 पाव सादा देशी शराब बरामद की गई, जिसकी कुल मात्रा 6.3 लीटर और कीमत 3,150 रुपये आंकी गई है। जब रामेश्वर प्रसाद से शराब रखने और बेचने के संबंध में दस्तावेज़ या लाइसेंस मांगा गया, तो वह कुछ भी प्रस्तुत नहीं कर सका।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 34(2) और 59(क) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे विधिवत गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को आज न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है ।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

प्राथमिक शाला चारगोड़ा में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सवनवप्रवेशी बच्चों के स्वागत से गूंजा प्राथमिक शाला चारगोड़ा परिसर

20 जून 2026 रायगढ़। लैलूंगा नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 06 स्थित प्राथमिक शाला चारगोड़ा में 16 जून को शाला प्रवेश उत्सव हर्षोल्लास के...

CHHATTISGARH NEWS

महतारी वंदन eKYC के नाम पर शुल्क लेने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC निशुल्क है, पैसे वसूलने वालों के खिलाफ होगी कार्यवाहीeKYC...

हितग्राहियों से पैसे वसूलने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC में किसी प्रकार का शुल्क न दें, वसूली करने वालों पर होगी सख्त...

RAIGARH NEWS

आबकारी विभाग की कार्रवाई : 160.580 लीटर अवैध शराब जब्त

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा, रायगढ़ अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रहण एवं परिवहन के विरुद्ध लगातार अभियान जारीरायगढ़, 19 जून 2026/ कलेक्टर के निर्देश पर...