मुद्दा विहीन भा ज यू मो के प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत बिना जानकारी के बौखलाहट में सड़क के लिए कर रहे हैं पदयात्रा….

spot_img

मुद्दा विहीन भा ज यू मो के प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत बिना जानकारी के बौखलाहट में सड़क के लिए कर रहे हैं पदयात्रा युंकाअध्यक्ष रोशन पंडा


लैलूँगा, लोकप्रिय विधायक के चक्रधर सिंह सिदार की बढती लोकप्रियता से बेचैन भाजपा को कुछ नहीं सूझा तो उन्होंने बिना जानकारी के झूठा स्वांग रचने के लिए अपने नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत को सड़क निर्माण की मांग को लेकर पदयात्रा के लिए लगा दिया और वह हमेशा विरोध की राजनीति के लिए सुर्खियों में रहने का महारत हासिल किए हुए यह उनका पुराना जमा जमाया धंधा है पाठक गणों आपको यह बताना नितांत आवश्यक है यह जिस सड़क के लिए पदयात्रा कर रहे हैं वह सड़क हमारे जनप्रिय विधायक चक्रधर सिंह सिदार के द्वारा संचालक मंडल की तेइसवी बैठक में 8 सितंबर 2021 को ही प्रशासकीय स्वीकृति करा ली है जिसका प्रमाण युंका अध्यक्ष रोशन पंडा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दिया
यहां यह भी कहना उनके लिए अतिशयोक्ति नहीं होगी कि नाच न जाने आंगन टेढ़ा जब इनके द्वारा किसी भी सकारात्मक कार्य का विरोध किया जाता है
तो उनकी कार्यशैली पर सवाल उठना लाजमी है विरोध तो करते हैं विरोध करने के बाद मुद्दा कहां गायब हो जाता है उसका पता ही नहीं चलता आपको बताते चलें कोरोना काल के दरमियान केरा बहार पंचायत में इन्होंने मनरेगा के कार्यों पर सवाल उठाए फिर इनको कहां से संतुष्टि या ऑक्सीजन मिला यह खोज का विषय है इन्होंने कुछ दिन पहले हमारे खाद्यान्न वितरण प्रणाली में जो हितग्राहियों को खाद्यान्न दिया जाता है उस पर भी सवाल उठाए थे जब विक्रेताओं के द्वारा इन्हें सही जानकारी दी गई तब ये फेसबुक पर माफी भी मांग ली है हमेशा बिना प्रमाणिक जानकारी के किसी बिंदु पर सवाल खड़े कर देना उनका पुराना ढर्रा रहा है
हमारे लोकप्रिय विधायक चक्रधर सिंह सिदार के द्वारा अनगिनत जनहित के कार्य कराए गए उसमें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लैलूंगा में उन्होंने नवनिर्मित स्वास्थ्य केंद्र का भी निर्माण कराया जिसमें सभी जनों को सर्व सुविधा युक्त इलाज मिल सके हमारे लोकप्रिय विधायक की सकारात्मक सोच का परिणाम है उस वक्त भी इन्होंने इसमें विरोध करके अस्पताल के निर्माण कार्य में काफी व्यवधान पैदा करने की कोशिश की लेकिन अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हुए
इनकी विरोध करने की मनगढ़ंत कहानी की बहुत लंबी फेहरिस्त है भी जब अच्छा काम होता है चाहे वह कोई समाज हो चाहे वह कोई राजनीतिक दल के द्वारा अच्छे कार्य किए जाते हैं उसका विरोध करने में कभी पीछे नहीं हटते जानकारी के लिए आपको बताते चलें की इन्होंने कई बार समाज को भी तोड़ने का प्रयास किया इसका ज्वलंत उदाहरण अभी इन्होंने जो डीलिस्टिंग के लिए आंदोलन खड़ा किया था जिसके जिसमें पूरे जिले में हमारे कांग्रेस के युवा चेहरा महेंद्र सिदार ने इसका कड़ा विरोध दर्ज कराया था भाजपा ने जिनको सर आंखों में बिठा रखा है उतने स्वक्षऔर धवल छवि के नहीं है इनके प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत पर भाजपा भी क्या करें मजबूरी है उनके पास कोई भी युवाआदिवासी चेहरा नही है

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

रायपुर में गूंजी आदिवासी युवाओं की हुंकार, लैलूँगा से शिवशंकर पैंकरा के नेतृत्व में टीम ने दर्ज कराई दमदार मौजूदगीप्रदेश स्तरीय युवा सम्मेलन में...

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़ 06 अक्टूबर 2026 | रायगढ़ सर्व आदिवासी समाज युवा प्रभाग का प्रदेश स्तरीय युवा सम्मेलन-2026 भव्य रूप से संपन्नहजारों...

CHHATTISGARH NEWS

रायपुर में गूंजी आदिवासी युवाओं की हुंकार, लैलूँगा से शिवशंकर पैंकरा के नेतृत्व में टीम ने दर्ज कराई दमदार मौजूदगीप्रदेश स्तरीय युवा सम्मेलन में...

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़ 06 अक्टूबर 2026 | रायगढ़ सर्व आदिवासी समाज युवा प्रभाग का प्रदेश स्तरीय युवा सम्मेलन-2026 भव्य रूप से संपन्नहजारों...

RAIGARH NEWS

15 साल से फरार हत्या मामले की वारंटी को लैलूँगा पुलिस ने जूटमिल से दबोचा

ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत पुलिस ने पुराने गिरफ्तारी वारंट की तलाश में जुटाई जानकारी, पहचान छिपाकर रह रही थी महिला     पत्रकार हीरालाल राठिया...