spot_img
spot_img

घरघोड़ा : भाजपा नेता की दबंगई: विकास कार्य में बाधा डालने पर पंचायत प्रतिनिधियों ने की थाने में शिकायत

spot_img
spot_img
spot_img

भाजपा नेता की दबंगई: विकास कार्य में बाधा डालने पर पंचायत प्रतिनिधियों ने की थाने में शिकायत

घरघोड़ा -प्रदेश में भाजपा की सरकार होते हुए भी घरघोड़ा जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत चोटीगुड़ा में भाजपा नेता अनुसूचित जन जाति मोर्चा अध्यक्ष समय नाथ मांझी की दबंगई की घटनाएं सामने आ रही हैं। ग्राम पंचायत के सरपंच भूपदेव सिदार ने भाजपा नेता सहित अन्य लोगों के खिलाफ थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

शिकायत में सरपंच ने आरोप लगाया है कि ग्राम पंचायत में शासकीय योजना के तहत SHG सेड निर्माण का कार्य चल रहा था। इसमें नींव की खुदाई और बेस निर्माण का काम हो रहा था, लेकिन स्थानीय निवासियों दौलत गुप्ता, गोपाल सिदार, समय नाथ मांझी, बिहारी गुप्ता और रामकुमार द्वारा बार-बार इस कार्य में बाधा डाली जा रही है। हाल ही में इन लोगों ने निर्माण स्थल पर मिट्टी डालकर काम रुकवा दिया, साथ ही मिस्त्री और मजदूरों को गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी।

सरपंच ने बताया कि यह लोग लगातार ग्राम पंचायत के विकास कार्यों में अड़चनें पैदा कर रहे हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए सरपंच ने एसडीएम घरघोड़ा थाना प्रभारी घरघोड़ा और जनपद पंचायत सीईओ को इस घटना की जानकारी देते हुए लिखित शिकायत दी है। पंचायत प्रतिनिधियों ने प्रशासन से जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग की है ताकि विकास कार्यों में कोई रुकावट न आए।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

Sarangarh News: ग्राम धूमाभाठा में पानी टंकी बनी शोपीस, निर्माण के बाद भी घरों तक नहीं पहुंचा पानी

बोर से टंकी तक पानी नहीं चढ़ने का ग्रामीणों का दावा, बाउंड्रीवॉल भी नदारद; PHE विभाग और ठेकेदार की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल सारंगढ़-बिलाईगढ़। ग्रामीणों...

CHHATTISGARH NEWS

Sarangarh News: ग्राम धूमाभाठा में पानी टंकी बनी शोपीस, निर्माण के बाद भी घरों तक नहीं पहुंचा पानी

बोर से टंकी तक पानी नहीं चढ़ने का ग्रामीणों का दावा, बाउंड्रीवॉल भी नदारद; PHE विभाग और ठेकेदार की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल सारंगढ़-बिलाईगढ़। ग्रामीणों...

RAIGARH NEWS

Raigarh News: चपले शासकीय महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता शिविर, 9 युवाओं ने पंजीयन के लिए किया आवेदन

विद्यार्थियों को फॉर्म-6, मतदाता पंजीयन प्रक्रिया और ECI Net मोबाइल ऐप की दी गई जानकारी, शत-प्रतिशत मतदान का दिलाया संकल्प रायगढ़, 15 अक्टूबर 2026। जिले...