द्वारिका का सपना हुआ साकार, पक्का घर बनने से परिवार में आई खुशियां

द्वारिका का सपना हुआ साकार, पक्का घर बनने से परिवार में आई खुशियां

रायपुर. 25 सितम्बर 2024. प्रधानमंत्री आवास योजना से गरीब और बेघर परिवारों को सिर पर छत मिल रही है। ऐसे लोगों का सपना साकार हो रहा है जो पक्के घर की सिर्फ कल्पना ही कर सकते थे। जिला मुख्यालय कांकेर से लगे ग्राम दसपुर के श्री द्वारिका रजक इन्हीं में से एक हैं जिन्होंने अपनी मेहनत और प्रधानमंत्री आवास योजना की मदद से अपने परिवार के लिए एक नए मकान का सपना साकार किया है। वे ग्राम सरंगपाल में कपड़ा प्रेस की दुकान चलाते हैं। उसकी पत्नी रोजी-मजदूरी करती है और बेटा राज मिस्त्री का काम करते हुए अपने परिवार के साथ अब पक्के मकान में निवास कर रहा है।

श्री द्वारिका रजक पुराने दिनों को याद कर बताते हैं कि पहले वे कच्चे मकान में रहते थे। बारिश के दिनों में अक्सर पानी टपकने और जमीन में सीलन आने के साथ जहरीले जीव-जंतुओं का खतरा बना रहता था। प्रधानमंत्री आवास योजना से राशि मिलने से अब अपने लिए एक नया, पक्का और सुरक्षित मकान बना लिया है। इस नए मकान में उसका परिवार हंसी-खुशी जीवन बिता रहा है। श्री रजक ने अपने नए आशियाने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का आभार व्यक्त किया है। उसका कहना है कि प्रधानमंत्री आवास योजना से उसे न केवल मकान मिला, बल्कि परिवार की खुशियां भी बढ़ी है। यह योजना गरीब परिवारों के लिए एक वरदान है, जो उन्हें पक्का छत और सम्मानजनक जीवन जीने का अवसर दे रही है।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

जशपुर पुलिस द्वारा आयोजित “सड़क सुरक्षा – जीवन रक्षा” थीम आधारित द्वितीय चरण की रील मेकिंग प्रतियोगिता के विजेताओं का किया गया सम्मान

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा, रायगढ़ सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से आयोजित रील मेकिंग प्रतियोगिता के...

CHHATTISGARH NEWS

महतारी वंदन eKYC के नाम पर शुल्क लेने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC निशुल्क है, पैसे वसूलने वालों के खिलाफ होगी कार्यवाहीeKYC...

हितग्राहियों से पैसे वसूलने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC में किसी प्रकार का शुल्क न दें, वसूली करने वालों पर होगी सख्त...

RAIGARH NEWS

पूछापारा तालाब के पास जुआ खेलते 05 जुआरी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस की जुआ रेड कार्रवाई

जुआ फड़ से 8,650 रुपये नगद, 52 पत्ती ताश जब्त, जुआरियों पर जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई के साथ पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी पत्रकार...