मुख्यमंत्री ने सराईटोली में पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल जी के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया

श्रद्धेय अटल जी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर आधारित फोटो प्रदर्शनी का किया अवलोकन

spot_img

मुख्यमंत्री ने सराईटोली में पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल जी के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया

श्रद्धेय अटल जी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर आधारित फोटो प्रदर्शनी का किया अवलोकन

    रायपुर 25 दिसम्बर 2024/भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की 100 वीं जयंती पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज जशपुर जिले के फरसाबहार विकासखण्ड के ग्राम सराईटोली में श्रद्धेय अटल जी के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित किया और द्वीप प्रज्ज्वलन कर उन्हें नमन किया। 

       मुख्यमंत्री श्री साय ने अटल जी के नेतृत्व, दूरदृष्टि और जनसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और देश के निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान को याद किया। श्री साय ने इस मौके पर श्रद्धेय श्री अटल जी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर आधारित छायाचित्र प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस अवसर पर सरगुजा क्षेत्र  आदिवासी विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं विधायक पत्थलगांव श्रीमती गोमती साय सहित अनेक जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
उल्लेखनीय है कि भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती छत्तीसगढ़ में सुशासन दिवस के रूप में मनाई जा रही है। राज्य भर में सुशासन सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है जिनमें केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं  अंतर्गत सभी को लाभान्वित किया जा रहा है।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

एग्रीस्टेक में एक भी पात्र किसान पंजीयन से न छूटे-कलेक्टर

डीसीएस-बकेट क्लेम में तेजी के साथ केलो नहर प्रभावितों की समस्याएं प्राथमिकता से सुलझाने के निर्देश सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई, लापरवाही पर...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS

ऑपरेशन आघात में तमनार पुलिस की कार्रवाई, 11 लीटर महुआ शराब के साथ महिला गिरफ्तार

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़      रायगढ़, 5 अक्टूबर । जिले में अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत तमनार...