जुआड़ियों पर लैलूंगा पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही…14 जुआड़ि गिरफ्तार… लाखों की संपत्ति जप्त…

जुआड़ियों पर लैलूंगा पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही…14 जुआड़ि गिरफ्तार… लाखों की संपत्ति जप्त…

चंद्र शेखर जायसवाल सहयोगी ममता साहू

लैलूंगा/ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा कुछ दिन पूर्व जुआ सट्टा पर नकेल कसने पुलिस के आलाधिकारियों से बैठक कर चर्चा किया गया था जिसपर बिलासपुर संभाग के आईजी रतनलाल डांगी ने जुआ सट्टे पर कार्यवाही तेज कर दी है जानकारी के मुताबिक कल 30 सितंबर की शाम तकरीबन 5 बजे आईजी रतनलाल डांगी के निर्देशन में लैलूंगा थाना प्रभारी प्रशिक्षु डीएसपी सौरभ उइके द्वारा अपनी टीम के साथ मुखबिर की सूचना पर बाकारुमा फाटक डीपा जंगल में जुआ खेल रहे 14 जुआड़ियों को धर दबोचा इस दौरान कई जुआड़ीयान मौके का फायदा उठाकर भागने में सफल हो गए लेकिन उनकी गाड़ियों को पुलिस ने जब्त कर लिया।

आपको बता दें कि बाकारुमा इलाके में पिछले कई महीनों से जुआ का कारोबार फलफूल रहा था जिसकी शिकायत आईजी रतनलाल डांगी को मिलने पर उन्होंने टीम गठित करते हुए इस कार्यवाही को अंजाम दिया। कल हुए इस कार्यवाही में लैलूंगा थानाप्रभारी सौरभ उइके ने अपनी टीम के साथ जुआड़ियों की चारों तरफ से घेराबंदी करते हुए जुआड़ियों को पकड़ा हालांकि कई जुआड़ी मौके से भागने में सफल हो गए जिसमें पत्थलगांव इलाके के भी कई जुआड़ी शामिल थे लेकिन उनकी गाड़ियों को पुलिस ने पकड़ लिया और बाकारुमा चौकी में जब्त कर खड़ा कर दिया है।

जानकारी के मुताबिक इस कार्यवाही के दौरान पुलिस को जुआड़ियों से नगदी रकम 18180, 6 नग मोटरसाइकिल, 2 नग स्कूटी, 3 नग लग्जरी कार और 9 नग मोबाइल समेत 2019680 रुपये की संपत्ति जब्त कर जुआ खेल रहे जुआड़ियों के ऊपर 13 जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की, हालांकि मामला जमानतीय होने के कारण जमानतदार पेश करने पर सभी जुआड़ियों को मुचलका जमानत पर छोड़ दिया। इस मामले पर बिलासपुर रेंज के आईजी रतनलाल डांगी से बात करने पर उन्होंने बताया कि इस तरह की कार्यवाही सूचना मिलने पर पुलिस लगातार करती रहेगी

जुआ खेलते पकड़े गए जुआड़ियों केU नाम इस प्रकार हैं।

1 बबलू राठिया पिता अनुज राठिया
2 अनिल कुमार गुप्ता पिता बैरागी गुप्ता
3 तुलाराम साहू पिता मोतीराम साहू
4 चिंतामणि राठिया पिता पनिक राम राठिया
5 रामचंद्र राठिया पिता गोविंद राठिया
6 बाल मुकुंद मालाकार पिता स्व. भोलाराम मालाकर
7 संजय ठाकुर पिता चंद्रपाल सिंह ठाकुर
8 कीर्तन साय सारथी पिता दीवान साय सारथी
9 छात्रमणि यादव पिता धनेश्वर राम यादव
10 दिलेश्वर साहू पिता लक्ष्मण साहू
11 परमानंद राठिया पिता चैतराम राठिया
12 नरेंद्र कुमार सारथी पिता कुंवर साय सारथी
13 रविदास महंत पिता कन्हैया दास महंत
14 रोहित कुमार राठिया पिता फूलसिंह राठिया

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

मारवाड़ी युवा मंच जागृति शाखा द्वारा 15 दिवसीय कार्यक्रम का विविध आयोजन

कार्यक्रम के आयोजन के अंतर्गत जूस फल खिचड़ी चना चटपटी का वितरण जांजगीर चांपा। मारवाड़ी युवा मंच जागृति शाखा जांजगीर-नैला द्वारा जनसेवा  के...

CHHATTISGARH NEWS

महतारी वंदन eKYC के नाम पर शुल्क लेने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC निशुल्क है, पैसे वसूलने वालों के खिलाफ होगी कार्यवाहीeKYC...

हितग्राहियों से पैसे वसूलने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC में किसी प्रकार का शुल्क न दें, वसूली करने वालों पर होगी सख्त...

RAIGARH NEWS

ग्रामीण आजीविका को मिलेगा नया आधार, आधुनिक बकरी-मुर्गी पालन मॉडल से सशक्त होंगे ग्रामीण

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा, रायगढ़ 7 ग्राम पंचायतों में स्वीकृत हुए आधुनिक बकरी पालन शेडरायगढ़, 13 जून 2026/ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने, पशुपालकों...