spot_img
spot_img

जिला पंचायत स्तरीय लुडेग तमता मंडल का कार्यकर्ता सम्मेलन, कार्यकर्ताओं को किया गया रिचार्ज… पढ़िए पूरी खबर

spot_img
spot_img
spot_img

रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा

जिला पंचायत स्तरीय लुडेग तमता मंडल का कार्यकर्ता सम्मेलन, कार्यकर्ताओं को किया गया रिचार्ज

जशपुर: प्रदेश में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है, और इसी कड़ी में भाजपा ने अपने कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने के लिए लुडेग तमता मंडल में जिला पंचायत स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया। सम्मेलन जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र क्रमांक 11 में संपन्न हुआ, जहां कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती और आगामी चुनावों में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिए दिशा-निर्देश दिए गए।

कार्यक्रम में पत्थलगांव विधायक गोमती साय, पूर्व जिला अध्यक्ष सुनील गुप्ता, जिला पंचायत सदस्य सालिक साय मंडल अध्यक्ष विशाल अग्रवाल सहित कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा की विचारधारा, संगठन की नीतियों और आगामी चुनावों में एकजुट होकर कार्य करने की अपील की।

सम्मेलन में लुडेग तमता मंडल के साथ अन्य क्षेत्रों के समर्पित कार्यकर्ताओं ने भी भाग लिया। बैठक में पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए संगठनात्मक मजबूती, मतदाताओं तक पहुंच और चुनावी रणनीतियों पर चर्चा की गई।

नेताओं ने कार्यकर्ताओं को एकजुट रहने, पार्टी की विचारधारा को जनता तक पहुंचाने और चुनावी मैदान में पूरी ऊर्जा के साथ काम करने का आह्वान किया। सम्मेलन को भाजपा की चुनावी तैयारियों को धार देने वाला माना जा रहा है।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

Sarangarh News: ग्राम धूमाभाठा में पानी टंकी बनी शोपीस, निर्माण के बाद भी घरों तक नहीं पहुंचा पानी

बोर से टंकी तक पानी नहीं चढ़ने का ग्रामीणों का दावा, बाउंड्रीवॉल भी नदारद; PHE विभाग और ठेकेदार की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल सारंगढ़-बिलाईगढ़। ग्रामीणों...

CHHATTISGARH NEWS

Sarangarh News: ग्राम धूमाभाठा में पानी टंकी बनी शोपीस, निर्माण के बाद भी घरों तक नहीं पहुंचा पानी

बोर से टंकी तक पानी नहीं चढ़ने का ग्रामीणों का दावा, बाउंड्रीवॉल भी नदारद; PHE विभाग और ठेकेदार की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल सारंगढ़-बिलाईगढ़। ग्रामीणों...

RAIGARH NEWS

Raigarh News: चपले शासकीय महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता शिविर, 9 युवाओं ने पंजीयन के लिए किया आवेदन

विद्यार्थियों को फॉर्म-6, मतदाता पंजीयन प्रक्रिया और ECI Net मोबाइल ऐप की दी गई जानकारी, शत-प्रतिशत मतदान का दिलाया संकल्प रायगढ़, 15 अक्टूबर 2026। जिले...