घरघोड़ा नप अध्यक्ष चुनाव  में सोमदेव को बुजुर्गों का आशीर्वाद, महिलाओं और युवाओं का जबरदस्त मिलता समर्थन

ईमानदार नेतृत्व” के साथ जीत की ओर अग्रसर सोमदेव!

घरघोड़ा नप अध्यक्ष चुनाव  में सोमदेव को बुजुर्गों का आशीर्वाद, महिलाओं और युवाओं का जबरदस्त मिलता समर्थन

ईमानदार नेतृत्व” के साथ जीत की ओर अग्रसर सोमदेव!

रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा


घरघोड़ा। नगर पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी सोमदेव का कारवां लगातार आगे बढ़ रहा है। जनता के बीच उनकी ईमानदार छवि, सादगी और विकास पर केंद्रित विचारधारा ने उन्हें सबसे मजबूत दावेदार बना दिया है। वार्डों में व्यापक जनसंपर्क के दौरान बुजुर्गों का आशीर्वाद, महिलाओं का विश्वास और युवाओं का जोश कांग्रेस के पक्ष में माहौल बना रहा है।

सोमदेव का सादा जीवन, साफ नीयत—बनी कांग्रेस की ताकत

सोमदेव की ईमानदारी और कर्मठता की चर्चा घरघोड़ा नगर पंचायत के हर गली-मोहल्ले में हो रही है। वे जनता से सीधे संवाद कर रहे हैं और स्थानीय समस्याओं के स्थायी समाधान की बात कर रहे हैं। नगर पंचायत में बेहतर सफाई व्यवस्था, सुचारु जल आपूर्ति, बाजारों के सौंदर्यीकरण और नागरिक सुविधाओं के विस्तार को उन्होंने अपनी प्राथमिकता बताया है, जिससे लोग उनसे जुड़ते जा रहे हैं।

महिलाओं और युवाओं में उत्साह, कांग्रेस को मिल रहा जबरदस्त समर्थन

महिलाओं को विश्वास है कि सोमदेव के नेतृत्व में नगर पंचायत में सुरक्षित और सुविधाजनक वातावरण विकसित होगा। वहीं, युवा उनके नेतृत्व को नई सोच और बेहतर भविष्य की ओर ले जाने वाला मान रहे हैं। कांग्रेस की लगातार बढ़ती पकड़ ने बीजेपी और निर्दलीय प्रत्याशियों की चिंता बढ़ा दी है।

बीजेपी और निर्दलीयों के लिए बढ़ती मुश्किलें!

घरघोड़ा नगर पंचायत में अब तक बीजेपी का दबदबा माना जाता था, लेकिन इस बार जनता बदलाव का संकेत दे रही है। बीजेपी प्रत्याशी को अंदरूनी गुटबाजी और जनता से संवाद की कमी का नुकसान उठाना पड़ रहा है, जबकि निर्दलीय प्रत्याशी कांग्रेस की लहर में खुद को कमजोर पा रहे हैं।

सोमदेव की जीत तय मानी जाए ?

नगर पंचायत के चुनावी माहौल को देखते हुए राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि अगर यही समर्थन बना रहा, तो सोमदेव की जीत सुनिश्चित हो सकती है। घरघोड़ा की जनता बदलाव के लिए तैयार दिख रही है, और कांग्रेस की यह बढ़त बीजेपी और निर्दलीय प्रत्याशियों के लिए एक बड़ी चुनौती बन चुकी है।

अब सवाल यह है—क्या विरोधी खेमे कोई नई रणनीति अपनाएंगे, या फिर घरघोड़ा में कांग्रेस की जीत की कहानी लिखी जाएगी?

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

डिजिटल शिक्षा की ओर बम्हनीडीह की मजबूत पहल, 20 दिवसीय ऑनलाइन प्रशिक्षण से शिक्षक बन रहे और अधिक दक्ष

कक्षा 7वीं की नवीन पाठ्यपुस्तकों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए रोज़ाना ऑनलाइन जुड़ रहे शिक्षक, नवाचार और गतिविधि-आधारित शिक्षण पर विशेष जोर बम्हनीडीह। शिक्षा की...

CHHATTISGARH NEWS

विद्यार्थियों के न्यायोचित विषयों का समाधान संवाद, पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधारों से हो; हिंसक टकराव दुर्भाग्यपूर्ण : अभाविपप्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधार...

संकीर्ण राजनीतिक स्वार्थ एवं राष्ट्रविरोधी षड्यंत्रों का माध्यम नहीं बनेगा विद्यार्थी: अभाविपअखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) जंतर-मंतर पर नीट-यूजी सहित विभिन्न शिक्षा संबंधी विषयों...

RAIGARH NEWS

सिर्फ दो दिन शेष, 31 जुलाई तक कराएं फसल बीमा धान सहित सात प्रमुख फसलों को प्राकृतिक आपदाओं और उत्पादन जोखिम से मिलेगा सुरक्षा...

रायगढ़ - खरीफ मौसम 2026 में फसलों को प्राकृतिक आपदाओं एवं अन्य जोखिमों से सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना...