लैलूँगा : अजेय योद्धा के रूप में पहचाने जाने वाले मनोज अग्रवाल (सुखन भैया )16 तारीख को लेंगे शपथ

अजेय योद्धा के रूप में पहचाने जाने वाले मनोज अग्रवाल (सुखन भैया )16 तारीख को लेंगे शपथ
लैलूंगा।लैलूँगा क्षेत्र में जनता के दिलों में खास स्थान बनाने वाले वरिष्ठ भाजपा नेता मनोज अग्रवाल (सुखन भैया) 16 तारीख को हजारों कार्यकर्ताओं के बीच शपथ ग्रहण करेंगे। अपने समर्पण और सेवा के लिए पहचाने जाने वाले मनोज (सुखन) को लैलूँगा की जनता “अजेय योद्धा” के रूप में देखती है।

मनोज (सुखन भैया) पिछले 42 वर्षों से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के समर्पित कार्यकर्ता हैं। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में जनता की समस्याओं को अपनी समस्या समझकर कार्य किया है। यही वजह है कि लैलूँगा क्षेत्र के लोग उन्हें अपने विश्वास का प्रतीक मानते हैं। उन्होंने हर संकट की घड़ी में जनता का साथ दिया और उनकी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए सदैव तत्पर रहे।

16 तारीख को आयोजित होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में हजारों कार्यकर्ताओं के शामिल होने की उम्मीद है। इस दौरान मनोज (सुखन भैया) जनता को संबोधित भी करेंगे और अपने भविष्य के कार्यों की दिशा को स्पष्ट करेंगे। माना जा रहा है कि उनके संबोधन में क्षेत्र के विकास, जनता की जरूरतों और संगठनात्मक मजबूती जैसे महत्वपूर्ण विषय शामिल होंगे।

लैलूँगा की जनता के बीच अपनी साफ-सुथरी छवि, जनसेवा के प्रति समर्पण और निरंतर सक्रियता के कारण मनोज (सुखन भैया) ने जो लोकप्रियता हासिल की है, वह किसी उपलब्धि से कम नहीं है। स्थानीय लोग उन्हें एक ऐसे नेता के रूप में देखते हैं जो न केवल उनके मुद्दों को समझते हैं, बल्कि उनके समाधान के लिए लगातार प्रयासरत रहते हैं।

मनोज (सुखन भैया)का शपथ ग्रहण समारोह न केवल भाजपा संगठन के लिए बल्कि लैलूँगा क्षेत्र के लोगों के लिए भी विशेष महत्व रखता है। जनता को उम्मीद है कि उनकी अगुवाई में क्षेत्र में विकास कार्यों को और गति मिलेगी तथा जनता की समस्याओं का समाधान पहले की तरह ही प्राथमिकता से किया जाएगा।

रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

24 जून को जिले की सभी ग्राम पंचायतों में होगी विशेष ग्राम सभाप्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण की प्रतीक्षा सूची का होगा सार्वजनिक वाचन और सत्यापन

रायगढ़, 20 जून 2026/ कलेक्टर के निर्देश पर जिले की सभी ग्राम पंचायतों में 24 जून 2026 को विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन किया...

CHHATTISGARH NEWS

महतारी वंदन eKYC के नाम पर शुल्क लेने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC निशुल्क है, पैसे वसूलने वालों के खिलाफ होगी कार्यवाहीeKYC...

हितग्राहियों से पैसे वसूलने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC में किसी प्रकार का शुल्क न दें, वसूली करने वालों पर होगी सख्त...

RAIGARH NEWS

24 जून को जिले की सभी ग्राम पंचायतों में होगी विशेष ग्राम सभाप्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण की प्रतीक्षा सूची का होगा सार्वजनिक वाचन और सत्यापन

रायगढ़, 20 जून 2026/ कलेक्टर के निर्देश पर जिले की सभी ग्राम पंचायतों में 24 जून 2026 को विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन किया...