WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.36
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (1)
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (2)

लैलूँगा : डबरी निर्माण में फर्जीवाड़ा: मजदूरी राशि निकाल ली गई, लेकिन जमीन पर काम नहीं

सुशासन त्योहार में आया आवेदन डभरी चोरी का मामला

WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.03
WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.04
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37
spot_img

डबरी निर्माण में फर्जीवाड़ा: मजदूरी राशि निकाल ली गई, लेकिन जमीन पर काम नहीं

सुशासन त्योहार में आया आवेदन डभरी चोरी का मामला

लैलूंगा, रायगढ़।नरेगा योजना के अंतर्गत डबरी निर्माण में एक बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। ग्राम कुंजारा निवासी नरेश गुप्ता ने सुशासन शिविर कुंजारा मे अनुविभागीय अधिकारी (रा.) लैलूंगा को शिकायत पत्र सौंपकर आरोप लगाया है कि उनके नाम से स्वीकृत डबरी का निर्माण कार्य सिर्फ कागजों में ही हुआ है, जबकि वास्तविक रूप से उनकी किसी भी जमीन पर डबरी नहीं बनाई गई है।

शिकायत के अनुसार, दिनांक 04 मई 2024 को स्वीकृति क्रमांक AS/1064 के तहत नरेश गुप्ता के नाम पर डबरी निर्माण कार्य स्वीकृत हुआ था, जिसके एवज में 1,35,000 रुपये की मजदूरी राशि का भुगतान भी कर दिया गया। माप पुस्तिका तकनीकी सहायक सुरेंद्र पाल सिंह कंवर द्वारा भरी गई है, जिससे स्पष्ट होता है कि कार्य स्थल का निरीक्षण कर माप पुस्तिका भरने का दावा किया गया है।

नरेश गुप्ता ने आरोप लगाया है कि यह पूरा प्रकरण रोजगार सहायक, तकनीकी सहायक और तत्कालीन नरेगा अधिकारी की मिलीभगत से किया गया है। उन्होंने मांग की है कि संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों पर प्राथमिकी दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाए तथा उन्हें न्याय दिलाया जाए और उनके नाम से स्वीकृत डबरी का वास्तविक निर्माण कराया जाए।

यह मामला नरेगा योजना में व्याप्त भ्रष्टाचार की गंभीर बानगी प्रस्तुत करता है और प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग की जा रही है।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

राखी के धागे में बंधा पुलिस-छात्राओं का अपनापन, सोंठी स्कूल में अनोखे अंदाज में मना रक्षाबंधन

सोंठी। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर ओ.डी. दीवान मेमोरियल स्कूल, सोंठी में भावनाओं और अपनत्व से सराबोर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस...

CHHATTISGARH NEWS

राखी के धागे में बंधा पुलिस-छात्राओं का अपनापन, सोंठी स्कूल में अनोखे अंदाज में मना रक्षाबंधन

सोंठी। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर ओ.डी. दीवान मेमोरियल स्कूल, सोंठी में भावनाओं और अपनत्व से सराबोर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस...

RAIGARH NEWS

साइबर जागृति अभियान” के तहत घरघोड़ा, लैलूँगा और भूपदेवपुर पुलिस की जागरूकता पहल

कोटवारों की बैठक लेकर साइबर अपराधों से बचाव की दी जानकारी, ग्रामीणों को भी किया गया जागरूक     पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़ रायगढ़, 27...