spot_img
spot_img

लैलूँगा हाथी के हमले से दो महिलाओं की दर्दनाक मौत, गांव में दहशत का माहौल

spot_img
spot_img
spot_img

हाथी के हमले से दो महिलाओं की दर्दनाक मौत, गांव में दहशत का माहौल

रायगढ़। जिले के लैलूँगा  वन परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम गेमकेला (भादरापारा) में शुक्रवार रात हाथी के हमले में दो महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गई। यह दर्दनाक घटना उस वक्त घटी जब दोनों महिलाएं अपने-अपने घरों के बाहर सो रही थीं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पहली घटना रात करीब 11:30 बजे की है जब ग्रामवासी द्वारा वन विभाग को सूचना दी गई कि गांव की निवासी श्रीमति सुनीता (उम्र लगभग 45 वर्ष), पति श्री विजय लोहरा, पर जंगली हाथी ने हमला कर दिया है। वन विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और घायल महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इसी प्रकार की दूसरी घटना भी उसी गांव के भादरापारा इलाके में सामने आई, जहां श्रीमति सुशीला यादव (उम्र लगभग 30 वर्ष), पत्नी श्री घसिया यादव, पर हाथी ने हमला किया और मौके पर ही उसकी मृत्यु हो गई। दोनों घटनाएं कक्ष क्रमांक 238PF के आसपास हुईं।

वन विभाग द्वारा गांव में मुनियादी कर लोगों को सतर्क रहने और घर के अंदर ही सोने की अपील की गई है। ग्रामीणों में भारी दहशत का माहौल है और हाथियों की गतिविधियों को लेकर वन विभाग लगातार निगरानी कर रहा है। ग्रामीणों ने सुरक्षा की मांग की है और वन विभाग से त्वरित समाधान की अपील की है।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

Raigarh News: ऑपरेशन आघात के तहत खरसिया पुलिस की कार्रवाई, 20 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

रानीसागर ओवरब्रिज के नीचे रजघटा मोड़ पर बिक्री के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहा था आरोपी; बाइक समेत 34 हजार रुपये की संपत्ति...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS