रायगढ़ पुलिस के विशेष अभियान में 296 स्थायी वारंट तामिल, 20 साल से छिपे हत्यारे समेत कई वारंटी गिरफ्तार

रायगढ़ पुलिस के विशेष अभियान में 296 स्थायी वारंट तामिल, 20 साल से छिपे हत्यारे समेत कई वारंटी गिरफ्तार

रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा


    रायगढ़, 19 मई 2025 । पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देशन में जिले भर में फरार स्थायी वारंटियों की धरपकड़ के लिए 4 मई से 18 मई 2025 तक 15 दिवसीय चलाए गए विशेष अभियान में उल्लेखनीय सफलता मिली है। इस अवधि में विभिन्न थानाक्षेत्रों से *कुल 296 स्थायी वारंटियों* की तामिली की गई, जिनमें कई आरोपी वर्षों से फरार चल रहे थे और कानून से बचते फिर रहे थे।

    अभियान के दौरान थाना चक्रधरनगर के एक चर्चित प्रकरण में हत्या के आरोपी संतोष कहार को गिरफ्तार किया गया, जो वर्ष 2005 के अपराध क्रमांक 52/2005 में दोषसिद्ध होकर कारावास की सजा काट रहा था। वह पैरोल पर बाहर आने के बाद वापस जेल नहीं लौटा था और करीब 20 वर्षों से फरार था। पुलिस की टीम ने उसे इस विशेष मुहिम के तहत पकड़ने में सफलता प्राप्त की। इसी थाना क्षेत्र के एक अन्य आरोपी पर वर्ष 2007 के धोखाधड़ी के मामले क्रमांक 1678/2007 में वारंट लंबित था, जिसे भी गिरफ्तार किया गया। चौकी खरसिया के वर्ष 2007 के गृहभेदन (अपराध क्रमांक 255/2007), थाना खरसिया के 2009 के धोखाधड़ी (क्रमांक 278/2009), पुसौर थानाक्षेत्र के वर्ष 2013 के छेड़खानी (क्रमांक 102/2013), चौकी खरसिया और थाना घरघोड़ा के वर्ष 2015 के नकबजनी मामलों के आरोपी भी इस अभियान में गिरफ्त में आए। कई फरार आरोपी अन्य जिलों और प्रदेशों से भी गिरफ्तार किए गए हैं।
         पुलिस अधीक्षक श्री पटेल स्वयं प्रतिदिन इस अभियान की मॉनिटरिंग कर रहे थे। उनके नेतृत्व में जिला पुलिस की टीमों ने तालमेल के साथ कार्य करते हुए अभियान को निर्णायक रूप से अंजाम दिया। अभियान में सर्वाधिक तामिली थाना जूटमिल द्वारा की गई, जहां 35 स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार किया गया। इसके बाद थाना चक्रधरनगर द्वारा 28, थाना घरघोड़ा ने 25 और धरमजयगढ़ ने 24 वारंट तामिल किए। अन्य थानों ने भी अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाई।
        विशेष अभियान में उल्लेखनीय कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रोत्साहन स्वरूप पुरस्कृत किया गया है। इस कार्रवाई ने जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के साथ ही आमजन में पुलिस की कार्यकुशलता और प्रतिबद्धता का भी संदेश दिया है।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

रायगढ़ क्षेत्रीय एफएसएल में शुरू हुई वैज्ञानिक जांच प्रक्रिया, थाना लैलूँगा का गांजा परीक्षण हेतु पहुंचा पहला जप्त मादक पदार्थ

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा, रायगढ़ रायगढ़, सक्ती और सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिलों की पुलिस को मिलेगा स्थानीय स्तर पर फॉरेंसिक जांच का लाभसमय पर जांच रिपोर्ट...

CHHATTISGARH NEWS

महतारी वंदन eKYC के नाम पर शुल्क लेने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC निशुल्क है, पैसे वसूलने वालों के खिलाफ होगी कार्यवाहीeKYC...

हितग्राहियों से पैसे वसूलने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC में किसी प्रकार का शुल्क न दें, वसूली करने वालों पर होगी सख्त...

RAIGARH NEWS

नकली शराब बनाने वाले सिंडिकेट के घर रायगढ़ पुलिस का छापा, 3 दिन के भीतर थाने में हाजिर होने का दिया नोटिस

नकली शराब सिंडिकेट पर रायगढ़ पुलिस का शिकंजा लगातार कसता जा रहाग्राम धनागर में 240 लीटर नकली शराब फैक्ट्री के खुलासे के बाद फरार...