108 एम्बुलेंस और 112 वाहन की कमी से तड़पता रहा घायल, प्रेस क्लब अध्यक्ष ने निभाई मानवता

108 एम्बुलेंस और 112 वाहन की कमी से तड़पता रहा घायल, प्रेस क्लब अध्यक्ष ने निभाई मानवता

लैलूंगा, रायगढ़। क्षेत्र के लैलूंगा अस्पताल में एम्बुलेंस 108 की अनुपलब्धता और थाना का 112 वाहन खराब होने के कारण एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक को आधे घंटे तक तड़पना पड़ा। यह दर्दनाक घटना शुक्रवार को सामने आई, जब एक हाइवा वाहन और मोटरसाइकिल की आमने-सामने टक्कर हो गई।

घटना में मोटरसाइकिल सवार युवक, नीलाम्बर (निवासी – बुलड़ेगा, जिला जशपुर) गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों द्वारा कई बार 108 एम्बुलेंस को फोन किया गया, परंतु कोई सहायता नहीं मिल सकी। वहीं, थाना लैलूंगा का 112 वाहन भी तकनीकी खराबी के कारण उपलब्ध नहीं था। मौके पर मौजूद लोगों ने जब सभी प्रयास विफल होते देखे, तब घायल युवक को सड़क पर तड़पता छोड़ दिया गया।

इसी बीच सूचना मिलने पर प्रेस क्लब अध्यक्ष चंद्रशेखर जायसवाल मौके पर पहुंचे और तत्काल मानवीय पहल करते हुए पिकअप वाहन की व्यवस्था कर घायल को लैलूंगा अस्पताल पहुंचाया। उनकी त्वरित पहल से युवक का इलाज जारी है।

स्थानीय जनों में इस घटना को लेकर गहरा आक्रोश है। उनका कहना है कि यदि एम्बुलेंस और पुलिस वाहन 112 समय पर उपलब्ध होते तो घायल को समय रहते उपचार मिल सकता था। यह घटना स्वास्थ्य और आपातकालीन सेवा प्रणाली की लचर व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है।

जनप्रतिनिधियों और प्रशासन से मांग की जा रही है कि क्षेत्र में 108 एम्बुलेंस की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए और खराब 112 वाहन को शीघ्र सुधारकर सक्रिय किया जाए, ताकि भविष्य में किसी की जान लापरवाही के कारण न जाए।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

अभियान संवेदना” के तहत गुम बालिका मामले में कापू पुलिस की त्वरित कार्रवाई, लापता 17 वर्षीय बालिका सकुशल दस्तयाबपत्थलगांव (जशपुर) से बालिका बरामद, बहला-फुसलाकर...

अपहरण एवं पॉक्सो एक्ट के प्रकरण में आरोपी न्यायिक रिमांड पर भेजा गयाअभियान संवेदना” में महिला एवं बाल अपराधों पर रायगढ़ पुलिस की संवेदनशील...

CHHATTISGARH NEWS

महतारी वंदन eKYC के नाम पर शुल्क लेने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC निशुल्क है, पैसे वसूलने वालों के खिलाफ होगी कार्यवाहीeKYC...

हितग्राहियों से पैसे वसूलने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC में किसी प्रकार का शुल्क न दें, वसूली करने वालों पर होगी सख्त...

RAIGARH NEWS