अस्पताल के बाहर धरने पर बैठे यूथ कांग्रेस नेता अपरांश सिन्हा, मृतक परिजन को न्याय दिलाने की माँग

अस्पताल के बाहर धरने पर बैठे यूथ कांग्रेस नेता अपरांश सिन्हा, मृतक परिजन को न्याय दिलाने की माँग

लैलूंगा। बीते बुधवार की रात करीब 8 बजे एक दर्दनाक हादसे में कंही राठिया नामक व्यक्ति की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, कंही राठिया अपने घर के बरामदे में बैठा था, तभी एक तेज़ रफ़्तार पिकअप वाहन ने उसे ठोकर मार दी और दीवार से टकरा गया। गंभीर रूप से घायल कंही को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहाँ इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डॉक्टरों द्वारा हार्ट अटैक को मौत का कारण बताया गया, जिससे मृतक के परिजनों में भारी आक्रोश व्याप्त है। परिजनों का आरोप है कि यह मौत दुर्घटना की वजह से हुई है और रिपोर्ट में सच्चाई को छिपाया गया है।

इस घटना को लेकर यूथ कांग्रेस के युवा नेता अपरांश सिन्हा ने मोर्चा संभालते हुए मृतक के परिजनों के साथ अस्पताल परिसर के पास सड़क पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। प्रदर्शनकारियों ने निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए सड़क जाम कर दी है और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की माँग की जा रही है।

धरना स्थल पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है, वहीं प्रशासनिक अधिकारी मौके पर स्थिति को शांत करने की कोशिश कर रहे हैं।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

अभियान संवेदना” के तहत गुम बालिका मामले में कापू पुलिस की त्वरित कार्रवाई, लापता 17 वर्षीय बालिका सकुशल दस्तयाबपत्थलगांव (जशपुर) से बालिका बरामद, बहला-फुसलाकर...

अपहरण एवं पॉक्सो एक्ट के प्रकरण में आरोपी न्यायिक रिमांड पर भेजा गयाअभियान संवेदना” में महिला एवं बाल अपराधों पर रायगढ़ पुलिस की संवेदनशील...

CHHATTISGARH NEWS

महतारी वंदन eKYC के नाम पर शुल्क लेने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC निशुल्क है, पैसे वसूलने वालों के खिलाफ होगी कार्यवाहीeKYC...

हितग्राहियों से पैसे वसूलने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC में किसी प्रकार का शुल्क न दें, वसूली करने वालों पर होगी सख्त...

RAIGARH NEWS