WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.36
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (1)
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (2)

एक राष्ट्र, एक चुनाव: जनहित में एक सशक्त पहल — लैलूंगा में विचार गोष्ठी का आयोजन

छत्तीसगढ़ चेम्बर्स आफ कामर्स एंड इंड्रस्ट्रीज इकाई लैलूंगा के तत्वावधान में कार्यक्रम का भव्य आयोजन

WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.03
WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.04
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37
spot_img

एक राष्ट्र, एक चुनाव: जनहित में एक सशक्त पहल — लैलूंगा में विचार गोष्ठी का आयोजन

छत्तीसगढ़ चेम्बर्स आफ कामर्स एंड इंड्रस्ट्रीज इकाई लैलूंगा के तत्वावधान में कार्यक्रम का भव्य आयोजन

रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा


लैलूंगा/ 31 मई —छत्तीसगढ़ चेम्बर्स आफ कामर्स एंड इंड्रस्ट्रीज इकाई लैलूंगा के तत्वावधान में कार्यक्रम का भब्य आयोजन किया गया। जिसका मुख्य उद्देश्य  देश के लोकतांत्रिक ढांचे  को अधिक प्रभावशाली, पारदर्शी और आर्थिक रूप से व्यावहारिक बनाने के उद्देश्य से “वन नेशन, वन इलेक्शन” यानी एक राष्ट्र, एक चुनाव जैसे महत्वपूर्ण विषय पर लैलूंगा  के मंगल भवन में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। यह गोष्ठी राष्ट्रहित और जनहित की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में देखी जा रही है। इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में  देवेंद्र प्रताप सिंह (राजा साहब) — राज्यसभा सांसद, छत्तीसगढ़ तथा  अरुण धर दीवान — भाजपा जिलाध्यक्ष, रायगढ़ , सतियानंद राठिया  (पूर्व संसदीय सचिव छ.ग.) रविभगत प्रदेश अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा, सतीशचन्द्र बेहरा  जिला महा मंत्री भारतीय जनता पार्टी ,श्रीमती शांता साय जिला उपाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी,दीपक सिदार जिला पंचायत उपाध्यक्ष,  श्रीमती ज्योति भगत अध्यक्ष जनपद पंचायत लेलूँगा,
श्रीमती शांता भगतजिला पंचायत सदस्य ,कपिल, सिंघानिया नगर पंचायत अध्यक्ष लैलूंगा, अमित गर्ग  मंत्री चेम्बर ऑफ कमर्स छ.ग.,मनीष मित्तल अध्यक्ष चेम्बर अफ कमर्स ,कृष्णा सुरेश जायसवाल उपाध्यक्ष नगर पंचायत लैलूंगा,
रथु गुप्ता जिला मंत्री भाजपा रायगढ़,
विनायक पटनायक कार्यक्रम प्रभारी जिला अध्यक्ष रायगढ़, रमेश होता जी अध्यक्ष भाजपा मंडल राजपुर, संजय पटेल अध्यक्ष भाजपा मंडल मुकडेगा,मनोज सतपथी अध्यक्ष भाजपा मंडल लैलूंगा, रमेश पटनायक पूर्व मण्डल अध्यक्ष भाजपा लैलूंगा,परेस्वर  नाथ प्रधान पूर्व मण्डल अध्यक्ष भाजपा लैलूंगा,
ललित यादव पूर्व मंडल अध्यक्ष भाजपा,मधुकर सिंघानिया पूर्व मंडल अध्यक्ष भाजपा लैलूंगा,अशोक गुप्ता पूर्व मण्डल अध्यक्ष लैलूंगा,
शिव भगत अध्यक्ष सरपंच संघ लैलूंगा, चंदशेखर  जायसवाल  प्रेस क्लब अध्यक्ष लैलूंगा,,पनतराम भगत अध्यक्ष कार्यवाहक वनवासी कल्याण आश्रम,नटवर निगानिया भाजपा सदस्य , एवम लैलूंगा के गड़मान्य सहित भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं  की गरिमामयी उपस्थिति रही। दोनों नेताओं ने अपने वक्तव्यों के माध्यम से इस विषय की आवश्यकता, संभावनाओं और इसके दूरगामी प्रभावों पर विस्तार से प्रकाश डाला। राज्यसभा सांसद  देवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि “वन नेशन, वन इलेक्शन” न केवल समय और धन की बचत करेगा, बल्कि यह प्रशासनिक बोझ को भी कम करेगा। उन्होंने बताया कि देश में बार-बार होने वाले चुनावों से विकास कार्यों पर असर पड़ता है, प्रशासन चुनाव प्रक्रिया में व्यस्त हो जाता है और जनता तक योजनाओं की सुचारु पहुँच बाधित होती है।

भाजपा जिलाध्यक्ष  अरुण धर दीवान ने बताया कि इस प्रणाली से लोकतांत्रिक प्रक्रिया मजबूत होगी और जनता का विश्वास चुनाव प्रणाली में और भी अधिक बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि अलग-अलग समय पर चुनाव होने से न केवल वित्तीय व्यय बढ़ता है बल्कि सामाजिक ध्रुवीकरण और राजनीतिक अस्थिरता की संभावनाएँ भी बढ़ती हैं।
कार्यक्रम में स्थानीय बुद्धिजीवियों, समाजसेवियों, छात्र-छात्राओं और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने भी भाग लिया और इस विषय पर अपने विचार रखे। गोष्ठी के दौरान यह स्पष्ट हुआ कि देश की जनता भी अब एक स्थिर और परिणामदायी शासन प्रणाली की दिशा में बढ़ना चाहती है।

कार्यक्रम का संचालन अत्यंत प्रभावी ढंग से किया गया और अंत में सभी ने एक मत से “वन नेशन, वन इलेक्शन” की पहल को राष्ट्रहित में आवश्यक और समय की मांग बताया।

इस विचार गोष्ठी के माध्यम से रायगढ़ ने एक बार फिर यह संदेश दिया कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए विचार-विमर्श और संवाद की संस्कृति को जीवित रखना जरूरी है।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

राखी के धागे में बंधा पुलिस-छात्राओं का अपनापन, सोंठी स्कूल में अनोखे अंदाज में मना रक्षाबंधन

सोंठी। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर ओ.डी. दीवान मेमोरियल स्कूल, सोंठी में भावनाओं और अपनत्व से सराबोर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस...

CHHATTISGARH NEWS

राखी के धागे में बंधा पुलिस-छात्राओं का अपनापन, सोंठी स्कूल में अनोखे अंदाज में मना रक्षाबंधन

सोंठी। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर ओ.डी. दीवान मेमोरियल स्कूल, सोंठी में भावनाओं और अपनत्व से सराबोर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस...

RAIGARH NEWS

साइबर जागृति अभियान” के तहत घरघोड़ा, लैलूँगा और भूपदेवपुर पुलिस की जागरूकता पहल

कोटवारों की बैठक लेकर साइबर अपराधों से बचाव की दी जानकारी, ग्रामीणों को भी किया गया जागरूक     पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़ रायगढ़, 27...