ग्राम नवरंगपुर में अवैध शराब बनाने के ठिकाने पर कोतरारोड़ पुलिस छापा, भारी मात्रा में शराब बनाने की सामग्री नष्ट

spot_img

ग्राम नवरंगपुर में अवैध शराब बनाने के ठिकाने पर कोतरारोड़ पुलिस छापा, भारी मात्रा में शराब बनाने की सामग्री नष्ट

रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा

    रायगढ़, 2 जून। पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल के दिशा-निर्देशन में अवैध शराब पर चल रहे विशेष अभियान के तहत कोतरारोड़ पुलिस को एक और सफलता मिली है। थाना प्रभारी कोतरारोड़ निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी के नेतृत्व में आज ग्राम नवरंगपुर में अवैध शराब निर्माण के ठिकाने पर छापामार कार्रवाई की गई, जहां भारी मात्रा में शराब बनाने के लिए रखी गई कच्ची सामग्री का मौके पर ही नष्टीकरण किया गया।
        पुलिस टीम ने गांव में गुप्त सूचना के आधार पर दबिश दी, जहां तालाब किनारे कच्ची महुआ शराब तैयार करने की प्रक्रिया में इस्तेमाल हो रही बड़ी मात्रा में किण्वित लाहन, प्लास्टिक के डिब्बे और अन्य उपकरण जब्त कर नष्ट किए।
        इस कार्रवाई में आरक्षक संदीप कौशिक, राजेश खाण्डे, संजय एक्का और संजय केरकेट्टा की सराहनीय भूमिका रही। कोतरारोड़ पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अवैध शराब निर्माण और बिक्री करने वालों के विरुद्ध लगातार अभियान जारी रहेगा और ऐसी गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

सूरजपुर दोहरा हत्याकांड: तीन दोषियों को फांसी, चौथे को मरते दम तक उम्रकैद

फास्ट ट्रैक कोर्ट का बड़ा फैसला, प्रधान आरक्षक की पत्नी और 11 वर्षीय बेटी की हत्या के मामले में सुनाई गई सजा; दो साल...

CHHATTISGARH NEWS

सूरजपुर दोहरा हत्याकांड: तीन दोषियों को फांसी, चौथे को मरते दम तक उम्रकैद

फास्ट ट्रैक कोर्ट का बड़ा फैसला, प्रधान आरक्षक की पत्नी और 11 वर्षीय बेटी की हत्या के मामले में सुनाई गई सजा; दो साल...

RAIGARH NEWS

पुसौर में प्रोफेसर के अपहरण और लूटकांड का 48 घंटे में पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार — रायगढ़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई से लुटेरों की...

सुनियोजित तरीके से प्रोफेसर को बनाया बंधक, चाकू की नोक पर हासिल किए UPI पासवर्ड; खाते से रकम ट्रांसफर कराकर की लूटएसएसपी शशि मोहन...