जमीन विवाद में पिता-पुत्र ने की थी ग्रामीण की हत्या, लैलूँगा पुलिस ने 48 घंटे में किया खुलासा

जमीन विवाद में पिता-पुत्र ने की थी ग्रामीण की हत्या, लैलूंगा पुलिस ने 48 घंटे में किया खुलासा

रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा


रायगढ़, 20 जून 2025— लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम केशला में जमीन विवाद को लेकर एक अधेड़ ग्रामीण की निर्मम हत्या कर दी गई। पुलिस ने 48 घंटे के भीतर हत्या की गुत्थी सुलझाते हुए पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। इस कार्रवाई को पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल के दिशा-निर्देशन और अनुविभागीय अधिकारी (धरमजयगढ़) श्री सिद्धांत तिवारी के मार्गदर्शन में अंजाम दिया गया।

क्या है मामला
       दिनांक 17 जून 2025 को ग्राम केशला के भैंसामुड़ा खेत में एक व्यक्ति का शव पड़े होने की सूचना पर थाना प्रभारी लैलूंगा उपनिरीक्षक इगेश्वर यादव अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मृतक की पहचान बजरंग दास महंत (48 वर्ष) के रूप में हुई, जिसके सिर व शरीर पर धारदार हथियार से गंभीर चोट के निशान थे।
     प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत होने पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 170/2025, धारा 101(3) BNS के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई।

पुलिस कार्यवाही
      जांच के दौरान पुलिस ने मृतक के वारिसानों, गांव के लोगों से पूछताछ किया गया जिसमें जानकारी मिली कि मृतक बजरंग दास और अर्जुन दास महंत (60 वर्ष) के बीच पिछले एक वर्ष से खेत की जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। घटना वाले दिन बजरंग दास खेत पर कांवर, टांगी और पानी की बोतल लेकर काम करने गया था, जहां पहले से घात लगाए अर्जुन दास और उसका पुत्र राजकुमार महंत (27 वर्ष) ने जमीन विवाद को लेकर उसे टांगी और लकड़ी से गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

गिरफ्तार आरोपी
1. अर्जुन दास महंत, उम्र 60 वर्ष, ग्राम केशला
2. राजकुमार महंत, उम्र 27 वर्ष, पुत्र अर्जुन दास महंत
      दोनों आरोपियों को कल गिरफ़्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में पेश कर जेल भेजा गया है।
        इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक इगेश्वर यादव, सहायक उपनिरीक्षक हेमंत कश्यप, प्रधान आरक्षक रामरतन भगत, नंद कुमार पैंकरा, आरक्षक इलियास व नेहरू लकड़ा की अहम भूमिका रही।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

बिलासपुर के शिल्पहरी-पोड़ी क्षेत्र में अवैध बोर खनन जारी, एक ही गाड़ी नंबर कई जगह सक्रिय

| ग्राम शिल्पहरी, पोड़ी, बिलासपुर*बिलासपुर  जिले के शिल्पहरी, पोड़ी तथा बिल्हा क्षेत्र में अवैध बोर खनन का खेल थमने का नाम नहीं ले रहा।...

CHHATTISGARH NEWS

महतारी वंदन eKYC के नाम पर शुल्क लेने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC निशुल्क है, पैसे वसूलने वालों के खिलाफ होगी कार्यवाहीeKYC...

हितग्राहियों से पैसे वसूलने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC में किसी प्रकार का शुल्क न दें, वसूली करने वालों पर होगी सख्त...

RAIGARH NEWS

आबकारी विभाग की कार्रवाई : 160.580 लीटर अवैध शराब जब्त

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा, रायगढ़ अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रहण एवं परिवहन के विरुद्ध लगातार अभियान जारीरायगढ़, 19 जून 2026/ कलेक्टर के निर्देश पर...