spot_img
Monday, April 6, 2026
Monday, April 6, 2026
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_2560a816
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_8a3c1831

विश्व योग दिवस पर लैलूँगा में  योग शिविर का आयोजन

भाजपा ने भी संकल्प से सिद्धि तक कार्यक्रम में योग दिवस मनाया
योग को दिनचर्या में शामिल करें – जिला पंचायत उपाध्यक्ष दीपक सिदार

विश्व योग दिवस पर लैलूंगा में  योग शिविर का आयोजन

भाजपा ने भी संकल्प से सिद्धि तक कार्यक्रम में योग दिवस मनाया
योग को दिनचर्या में शामिल करें – जिला पंचायत उपाध्यक्ष दीपक सिदार

रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा


लैलूंगा- योग व प्राणायाम से न केवल तन मन स्वस्थ रहता है बल्कि योग से असाध्य रोगों को भी दूर किया जा सकता है, योग को दिनचर्या में शामिल करे, उक्त उद्बोधन  जिला पंचायत उपाध्यक्ष दीपक सिदार ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित योगाभ्यास शिविर में कहा।स्थानीय प्रशासन एवं भारतीय जनता पार्टी मंडल लैलूंगा द्वारा विश्व योग दिवस के अवसर पर एक भव्य योग शिविर का आयोजन मंगलम भवन, लैलूंगा में किया गया। योगाभ्यास कार्यक्रम सुबह 7:00 बजे से प्रारंभ हुआ जिसमें पार्टी के समस्त पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिकों के साथ स्थानीय प्रशासन ने भी योगाभ्यास किया।  कार्यक्रम का शुभारंभ भारतीय जनता पार्टी के द्वारा मनाए जा रहे प्रधानमंत्री मोदी के 11 साल के कार्यकाल में संकल्प से सिद्धि तक भाजपा मंडल लैलूंगा के अध्यक्ष मनोज सतपथी व महामंत्री नरेश निषाद व पूनम कौशिक भी शामिल हुए।
भाजपा मंडल लैलूंगा के उपाध्यक्ष उमेश अग्रवाल ने बताया कि जिसमे अंतराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून के अवसर पर योग दिवस मनाने मंडल में संयोजक नरेश नायक तथा सहसंयोजक नूतन प्रधान व सहयोगी सविता निंगानिया को बनाया गया है। मंडल में योग को भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर बताते हुए इसके नियमित अभ्यास को आवश्यक बताया। उन्होंने कहा कि “योग केवल एक व्यायाम नहीं, बल्कि यह शरीर, मन और आत्मा को जोड़ने का एक साधन है, जो व्यक्ति को मानसिक शांति और शारीरिक स्वास्थ्य प्रदान करता है।” योग शिविर में प्रशिक्षित योग शिक्षक कान्हू राम गुप्ता एवं पुष्पांजलि सतपथी द्वारा विभिन्न योगासन, प्राणायाम, और ध्यान की विधियों का अभ्यास कराया गया ।निरोग काया रखने के लिए तुलसी का अर्क एवं गिलोय,आंवला आदि का रस लेना चाहिए।  शिविर में वज्रासन, अनुलोम-विलोम, भ्रामरी प्राणायाम सहित कई अन्य योगाभ्यास कराया गया। योग शिक्षक ने उपस्थितजनों से निवेदन किया है कि ध्यानपूर्वक योग सीखे और उसके लाभों को समझे।
इस अवसर पर भाजपा मंडल लैलूंगा के वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति रही। संकल्प से सिद्धि तक के मंडल सहसंयोजक थाबिरो यादव एवं दिनेश यादव ने योग के प्रति जागरूकता फैलाने की अपील की। उन्होंने कहा कि “योग न केवल व्यक्ति के लिए, बल्कि समाज और राष्ट्र के लिए भी कल्याणकारी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से आज योग वैश्विक स्तर पर सम्मान प्राप्त कर चुका है।”

कार्यक्रम में स्थानीय प्रशासन से अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अक्षा गुप्ता, मुख्य कार्यपालन अधिकारी सनत नायक, मुख्य नगर पालिका अधिकारी पुष्पा खोलखो, खंड शिक्षा अधिकारी एस एस सिदार, उद्यान अधीक्षक जे एस तोमर, सहित सभी विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल हुए।  महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों की भी उल्लेखनीय भागीदारी रही,गणमान्य नगर वाशियो ने भी योगाभ्यास शिविर कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
इस प्रकार, लैलूंगा में विश्व योग दिवस को बड़े ही उत्साह और संयम के साथ मनाया गया। जो जनमानस में योग के प्रति सकारात्मक संदेश मिला।

01
09
WhatsApp Image 2025-09-29 at 18.52.16_7b78a71e
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

प्रदेश में कल से मनाया जाएगा चावल उत्सव, राशनकार्ड धारकों को एक साथ मिलेगा 3 महीने का राशन

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कल से ‘चावल उत्सव’ की शुरुआत होने जा रही है। राज्य सरकार द्वारा यह विशेष अभियान 7 अप्रैल से 30 अप्रैल तक...
Latest
प्रदेश में कल से मनाया जाएगा चावल उत्सव, राशनकार्ड धारकों को एक साथ मिलेगा 3 मही... ब्रेकिंग : फार्मासिस्ट ग्रेड-2 परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी, इस तारीख को होगी परी... छत्तीसगढ़ सशस्त्र नक्सलवाद से मुक्ति पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा का हुआ भव्य ऐत... महतारी वंदन योजना से प्रदेश की महिलाओं को मिल रहा आर्थिक संबल…. भाजपा स्थापना दिवस पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कार्यालय में फहराया पार्टी ध्वज जांजगीर-चांपा: निवेदिता पाल बनीं प्रभारी एसपी, संभाला कार्यभार तमनार, छाल, पुसौर और जूटमिल पुलिस की अलग- अलग कार्रवाई में 70 लीटर देशी प्लेन/अं... चित्रांग प्रोजेक्ट के तहत साप्ताहिक सफाई अभियान जारी, युवाओं का सराहनीय प्रयास प्रांतीय महासभा में पेंशन के लिए पूर्व सेवा गणना की मांग हुई बुलंद राज्य स्तरीय एफएलएन सह नवाजतन वॉरियर्स शिक्षक सम्मान से  ममता को शिक्षा मंत...