महिला थाना की तत्परता : छेड़खानी के आरोपी को किया गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

महिला थाना की तत्परता : छेड़खानी के आरोपी को किया गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा


रायगढ़, 22 जून 2025 एसपी श्री दिव्यांग पटेल के मार्गदर्शन पर महिला सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए महिला थाना रायगढ़ की टीम ने छेड़खानी के गंभीर मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी सुनील मिश्रा (उम्र 39 वर्ष), निवासी सोनिया नगर, चुना भट्टी के पास, थाना कोतवाली रायगढ़ को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

     घटना 21 जून की रात का है, जब थाना चक्रधरनगर क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने महिला थाना रायगढ़ में शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता ने बताया कि आरोपी सुनील मिश्रा पिछले दो वर्षों से उसे अनावश्यक रूप से परेशान कर रहा है, और पूर्व में भी उसने रात्रि में घर में घुसने का प्रयास किया था। पीड़िता के अनुसार, समझाने के बावजूद आरोपी की हरकतें बंद नहीं हुईं।

     घटना वाले दिन शाम करीब 7:00 बजे, सुनील मिश्रा मोटरसाइकिल से उसका पीछा करते हुए घर तक पहुंच गया और अशोभनीय बातें करने लगा। जब पीड़िता ने उसे ऐसा करने से मना किया तो घर के अन्य परिजन बीच-बचाव करने आए, जिनको भी आरोपी ने धमकाया और फिर मौके से फरार हो गया।

     महिला की रिपोर्ट के आधार पर महिला थाना रायगढ़ में अपराध क्रमांक 14/2025 धारा 78(1)(i), 331(4), 75(1)(iv), 296 BNS के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। इसके पश्चात महिला थाना की टीम ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी सुनील मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही, घटना में प्रयुक्त उसकी मोटरसाइकिल (CG 10 EF 1128) को भी जब्त किया गया है।

    गिरफ्तारी एवं विवेचना कार्य में महिला थाना प्रभारी उपनिरीक्षक दीपिका निर्मलकर, प्रधान आरक्षक प्रमिला महंत एवं उनकी टीम की अहम भूमिका रही।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

रायगढ़ क्षेत्रीय एफएसएल में शुरू हुई वैज्ञानिक जांच प्रक्रिया, थाना लैलूँगा का गांजा परीक्षण हेतु पहुंचा पहला जप्त मादक पदार्थ

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा, रायगढ़ रायगढ़, सक्ती और सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिलों की पुलिस को मिलेगा स्थानीय स्तर पर फॉरेंसिक जांच का लाभसमय पर जांच रिपोर्ट...

CHHATTISGARH NEWS

महतारी वंदन eKYC के नाम पर शुल्क लेने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC निशुल्क है, पैसे वसूलने वालों के खिलाफ होगी कार्यवाहीeKYC...

हितग्राहियों से पैसे वसूलने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC में किसी प्रकार का शुल्क न दें, वसूली करने वालों पर होगी सख्त...

RAIGARH NEWS

नकली शराब बनाने वाले सिंडिकेट के घर रायगढ़ पुलिस का छापा, 3 दिन के भीतर थाने में हाजिर होने का दिया नोटिस

नकली शराब सिंडिकेट पर रायगढ़ पुलिस का शिकंजा लगातार कसता जा रहाग्राम धनागर में 240 लीटर नकली शराब फैक्ट्री के खुलासे के बाद फरार...