आवास निर्माण में कम प्रगति वाले पंचायतों की हुई समीक्षा, तीन सचिवों को नोटिस

पीएम आवास की शत-प्रतिशत पूर्णता के लिए तत्परता से करें कार्य-कलेक्टर मयंक चतुर्वेेदी

नियमित फील्ड निरीक्षण के दिए निर्देश

spot_img

आवास निर्माण में कम प्रगति वाले पंचायतों की हुई समीक्षा, तीन सचिवों को नोटिस

पीएम आवास की शत-प्रतिशत पूर्णता के लिए तत्परता से करें कार्य-कलेक्टर मयंक चतुर्वेेदी

नियमित फील्ड निरीक्षण के दिए निर्देश

रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा


रायगढ़, 2 जुलाई 2025/ कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी की अध्यक्षता में आज जिला पंचायत सभाकक्ष रायगढ़ में विकासखण्ड स्तरीय प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के संबंध में अल्प प्रगति वाले पंचायत सचिवों एवं फील्ड आफिसरों की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री जितेन्द्र यादव उपस्थित रहे।
              बैठक में कलेक्टर श्री चतुर्वेदी ने स्वीकृत आवासों की तुलना में पूर्ण हुए आवासों की प्रगति की समीक्षा करते हुए प्रत्येक फील्ड ऑफिसरों के व्यक्तिगत प्रगति रिपोर्ट की जानकारी ली। उन्होंने फील्ड ऑफिसर एवं ग्राम पंचायत सचिवों को स्वीकृत आवासों की शत-प्रतिशत पूर्णता के लिए तत्परता से कार्य करने के निर्देश दिए। मौके पर सीईओ जिला पंचायत श्री यादव ने ग्राम पंचायत वाइज स्वीकृत एवं पीएम जनमन आवासों की स्थिति की जानकारी ली। कलेक्टर श्री चतुर्वेदी ने बैठक के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले फील्ड आफिसर के कार्यों की सराहना की। जिसमें तकनीकी सहायक विकासखण्ड खरसिया के डूलिमा चौधरी, प्रियंका देशमुख, धरमजयगढ़ से दिना कुमार रात्रे, तमनार से प्रकाश साव, लैलूंंगा से श्रवण पैंकरा शामिल थे। 
           बैठक में समस्त कार्यक्रम अधिकारी नरेगा, सब इंजीनियर ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, विकासखण्ड समन्वयक पीएम आवास योजना ग्रामीण, तकनीकी सहायक पीएम आवास योजना ग्रामीण एवं नरेगा तथा प्रत्येक विकासखण्ड के ग्राम पंचायत सचिव शामिल हुए।
कम प्रगति वाले पंचायत सचिवों को दिया गया नोटिस
प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत कम प्रगति वाले पंचायत सचिवों को कारण बतााओ नोटिस जारी किया गया है। इनमें नंदलाल राठिया सचिव ग्राम पंचायत क्रोन्धा विकासखण्ड धरमजयगढ़, तुलसीराम राठिया सचिव ग्राम पंचायत धौराभांठा विकासखण्ड तमनार, शांति बेहरा सचिव ग्राम पंचायत अमलीडीह विकासखण्ड घरघोड़ा को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

Sukma IED Blast: सुकमा में विस्फोटक नष्ट करने के दौरान ब्लास्ट, CRPF के 4 जवान घायल; 2 की हालत गंभीर

Sukma News: छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में विस्फोटकों के विनष्टीकरण के दौरान बड़ा हादसा हो गया। भेज्जी थाना क्षेत्र के एलार्मडगु कैंप के पास...

CHHATTISGARH NEWS

Sukma IED Blast: सुकमा में विस्फोटक नष्ट करने के दौरान ब्लास्ट, CRPF के 4 जवान घायल; 2 की हालत गंभीर

Sukma News: छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में विस्फोटकों के विनष्टीकरण के दौरान बड़ा हादसा हो गया। भेज्जी थाना क्षेत्र के एलार्मडगु कैंप के पास...

RAIGARH NEWS

अभियान संवेदना” के तहत लैलूंगा पुलिस की त्वरित कार्रवाई

शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़     रायगढ़, 08 अक्टूबर...