spot_img
spot_img

लैलूँगा पुलिस ने भाई की हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा, लैलूंगा के ग्राम बैस्कीमुड़ा की घटना

spot_img
spot_img
spot_img

लैलूंगा पुलिस ने भाई की हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा, लैलूंगा के ग्राम बैस्कीमुड़ा की घटना

रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा

    रायगढ़, 3 जुलाई 2025  थाना लैलूंगा क्षेत्र के ग्राम बैस्कीमुड़ा में आपसी विवाद के चलते बड़े भाई की हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। घटना की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त औजार बसूला भी बरामद कर लिया है।
             मामले में थाना प्रभारी लैलूंगा को एक जुलाई की सुबह सूचना मिली थी कि ग्राम बैस्कीमुड़ा में अर्जुन पैकरा पिता स्व. संतानु पैकरा (37 वर्ष) की किसी व्यक्ति ने बसूला से हमला कर हत्या कर दी है। सूचना पर थाना प्रभारी लैलूंगा ने वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी देकर टीम के साथ मौके पर पहुंचकर मृतक के परिजनों से पूछताछ की।
            परिजनों ने बताया कि 27 जून 2025 की रात अर्जुन पैकरा अपने भाई अरविंद पैकरा के घर जाकर धान और जमीन के बंटवारे की मांग कर रहा था। पूर्व में भी अर्जुन द्वारा घर के धान को बेचने की बात को लेकर दोनों भाइयों में विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी अरविंद ने गुस्से में आकर घर में रखे लोहे के बसूला से अर्जुन के पेट में वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। परिजन अर्जुन को उपचार के लिए रायगढ़ ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
          घटना की सूचना पर थाना लैलूंगा में आरोपी अरविंद पैकरा पिता स्वर्गीय संतानु पैकरा (32 वर्ष) निवासी बैस्कीमुड़ा के विरुद्ध अपराध क्रमांक 186/2025 धारा 103(1) भारतीय न्याय संहिता के तहत हत्या का मामला दर्ज कर जांच में लिया गया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने अपना जुर्म कबूलते हुए हत्या में प्रयुक्त बसूला को घर से बरामद कराया।
               पुलिस ने आरोपी अरविंद पैकरा को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। मामले की जांच में थाना प्रभारी लैलूंगा रोहित बंजारे, सहायक उपनिरीक्षक हेमंत कश्यप, राजेश दर्शन, आरक्षक सुमित उरांव, मन्नु खडिया, इलियास केरकेट्टा व अन्य स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

Raigarh News: मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण योजना से पायल के सपनों को मिला सहारा, उच्च शिक्षा के लिए मिली 20 हजार रुपये की मदद

निर्माण श्रमिक की बेटी को आगे की पढ़ाई के लिए मिली एकमुश्त आर्थिक सहायता, आत्मनिर्भर बनने की दिशा में बढ़ाए कदम रायगढ़, 13 अक्टूबर 2026।...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS