spot_img
spot_img

लैलूँगा : लापता बालिका दस्तयाब, शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगाने वाला आरोपी पॉक्सो एक्ट में गया जेल

spot_img
spot_img
spot_img

लापता बालिका दस्तयाब, शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगाने वाला आरोपी पॉक्सो एक्ट में गया जेल

रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा


     रायगढ़, 3 जुलाई 2025 लैलूंगा पुलिस ने शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की को भगाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी के कब्जे से बालिका को दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द किया गया। आरोपित के कृत्य पर दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में रिमांड पर पेश कर जेल भेज दिया गया है ।
         बालिका की मां ने 7 जून 2025 को थाना लैलूंगा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 5 और 6 जून की दरम्यानी रात उसकी नाबालिग बेटी बिना किसी को बताए घर से कहीं चली गई है। परिजनों ने रिश्तेदारों और आसपास के इलाकों में तलाश किया, लेकिन कोई सुराग नहीं मिलने पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 156/2025 धारा 137(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया गया।
             जांच के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि नाबालिग लड़की को संदेही अनुज एक्का के साथ देखा गया है। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम ने संदेही के घर दबिश दी, जहां नाबालिग बालिका को बरामद किया गया। महिला उप निरीक्षक मानकुंवर सिदार द्वारा पीड़िता से पूछताछ की गई, जिसमें उसने बताया कि संदेही अनुज एक्का ने उसे शादी का झांसा देकर भगाया और शारीरिक संबंध बनाना बताई । पुलिस ने साक्ष्य अनुरूप प्रकरण में धारा 69 BNS 4,6 Pocso Act विस्तारित कर आरोपी अनुज एक्का को 2 जुलाई 2025 को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। थाना लैलूंगा पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है। मामले की जांच में थाना प्रभारी लैलूंगा निरीक्षक रोहित बंजारे, सहायक उपनिरीक्षक हेमंत कश्यप, राजेश दर्शन, आरक्षक सुमित उरांव, मन्नु खडिया, इलियास केरकेट्टा व अन्य स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

183 मीटर लंबी चुनरी यात्रा में उमड़ा मातृशक्ति का जनसैलाब, मस्तूरी में भक्ति और उत्साह का माहौल

बिलासपुर। धर्म जागरण के जिला संयोजक मातृशक्ति डॉ. सरिता भारद्वाज के नेतृत्व में ग्राम किरारी के लटेश्वर नाथ मंदिर से हजारों मातृशक्तियों के द्वारा...

CHHATTISGARH NEWS

183 मीटर लंबी चुनरी यात्रा में उमड़ा मातृशक्ति का जनसैलाब, मस्तूरी में भक्ति और उत्साह का माहौल

बिलासपुर। धर्म जागरण के जिला संयोजक मातृशक्ति डॉ. सरिता भारद्वाज के नेतृत्व में ग्राम किरारी के लटेश्वर नाथ मंदिर से हजारों मातृशक्तियों के द्वारा...

RAIGARH NEWS

बोर्ड परीक्षा परिणाम सुधारने ठोस कार्ययोजना बनाएं, दिसंबर तक पूरा करें पाठ्यक्रम: कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी

कमजोर विद्यार्थियों के लिए मेंटर शिक्षक और अतिरिक्त कक्षाओं की व्यवस्था, मेधावी विद्यार्थियों को राज्य की मेरिट सूची में स्थान दिलाने पर जोर रायगढ़, 13...