छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेल का साल्हेओना जोन स्तर में हुआ आयोजन

spot_img

छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेल का साल्हेओना जोन स्तर में हुआ आयोजन

बरमकेला ब्लॉक के संकुल केंद्र साल्हेओना मे आज छत्तीसगढ़ीया औलम्पिक खेल कि शुरुवात जनप्रतिनिधियों के उपस्तिथि मे किया गया, जिसमे मुख्य अतिथि जनपद पंचायत अध्यक्ष ताराअरुण शर्मा, विधायक प्रतिनिधि अरुण शर्मा, सरस्वती युवराज चौधरी बीडीसी, साल्हेओना, कुबेर रात्रे, BDC पिहरा के अगुवाई मे खेल का आयोजन सुचारु रूप से संचालित किया गया जिससे छत्तीसगढ़ महतारी के चित्र पर श्रीफल तोड़कर खेल प्रारम्भ हुआ जिसमे इस जोन मे 8 ग्राम पंचायतो के खिलाडी शामिल हुए, सुरक्षा कि बात अगर कही जाय तो सिर्फ स्वास्थ्य कर्मचारियों और पुलिस विभाग तैनात किया गया है ।साल्हेओना मे पिहरा, नौघटा बिलाईगढ़, बरगांव, मानिकपुर, छेवारीपाली, कटगपाली अ,ग्राम पंचायत के ग्रामीण खिलाडी उपस्तिथ हुए ग्रामीण स्तरीय खेल से सलेक्शन हुए खिलाडी आज जोन स्तर मे खेल का प्रदर्शन कर रहे हैं,आज मुख्य रूप से 4 खेल कबड्डी, खो खो,100 मीटर दौड़, एवं पिट्टूल का आयोजन किया गया यह खेल काफ़ी उत्साह पूर्ण रहा। ग्रामीण अंचलो का खेल अब गाँवों से निकलकर शहरों तक पहुंचेगा इसीलिए छत्तीसगढ़ीया ओलम्पिक खेल का आयोजन किया जा रहा है, बरमकेला ब्लॉक मे छत्तीसगढ़ीया ओलम्पिक का आगाज साल्हेओना जोन मे हो गया है छत्तीसगढ़ीया ओलम्पिक मे 14 प्रकार के पारंपरिक खेलो को शामिल किया गया है, जिससे छत्तीसगढ़ीया ओलम्पिक से प्रतिभागियों को मंच मिलेगा, वहीं उनमे खेलो के प्रति जागरूकता बढ़ेगी और खेल भावना का विकास होगा।जिससे जोन स्तर खेलने के बाद खिलाडी ब्लॉक स्तरीय खेलेंगे वहीं ब्लॉक से जिला स्तर इसी तरह प्रदेश स्तर मे भी खेल का हुनर दिखाने का अवसर ग्रामीण खिलाड़ियों को मिलेगा इस मौके चंचला चौधरी, स्व सहायता समूह की महिलाएं एवं सभी पंचायत के सरपंच गण एवं सचिव और शिक्षक शिक्षिकाएं एवं क्रिड़ा प्रभारी एवं समस्त ग्रामीण जन उपस्तिथ थे।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

दीपक सिदार को आशीष मित्तल ने दी बधाई

रायगढ़ जिला पंचायत उपाध्यक्ष दीपक सिदार को आज आशीष मित्तल ने बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।रायगढ़ | लैलूँगा | 06 अक्टूबरइस अवसर पर आशीष...

CHHATTISGARH NEWS

दीपक सिदार को आशीष मित्तल ने दी बधाई

रायगढ़ जिला पंचायत उपाध्यक्ष दीपक सिदार को आज आशीष मित्तल ने बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।रायगढ़ | लैलूँगा | 06 अक्टूबरइस अवसर पर आशीष...

RAIGARH NEWS