जिला पुलिस रायगढ़ के प्रधान आरक्षक ख्रिस्तप्यारा उत्तम दान कुजूर सेवा निवृत्त, पुलिस अधीक्षक ने किया सम्मानित

जिला पुलिस रायगढ़ के प्रधान आरक्षक ख्रिस्तप्यारा उत्तम दान कुजूर सेवा निवृत्त, पुलिस अधीक्षक ने किया सम्मानित

रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा


      रायगढ़ 31 जुलाई  2025  जिला पुलिस रायगढ़ से प्रधान आरक्षक ख्रिस्तप्यारा उत्तम दान कुजूर आज अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवा निवृत्त हो गए। इस अवसर पर पुलिस कार्यालय में सेवा सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जहां पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल ने उन्हें शाल, श्रीफल और प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। पुलिस अधीक्षक ने श्री कुजूर की करीब 43 वर्षों की अनुकरणीय सेवा के लिए आभार जताया।
जिला पुलिस की परंपरा अनुसार सेवानिवृत्त होने वाले कर्मियों को सम्मानित करने हेतु आयोजित इस गरिमामय कार्यक्रम का संचालन रक्षित निरीक्षक श्री अमित सिंह ने किया। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बताया कि श्री ख्रिस्तप्यारा उत्तम दान कुजूर मूलतः बंदरचुंआ, जिला जशपुरनगर के निवासी हैं। उन्होंने 1983 में अविभाजित मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में आरक्षक पद पर भर्ती होकर 1995 तक वहां सेवा दी। वर्ष 1995 से वे रायगढ़ जिले में पदस्थ रहे और लंबे समय तक पुलिस अनुविभागीय अधिकारी, धरमजयगढ़ कार्यालय में रीडर पद की जिम्मेदारी निभाई। वर्तमान में वे वहीं से सेवा निवृत्त हुए हैं।
           इस मौके पर उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्रीमती साधना सिंह, श्री सुशांतो बनर्जी सहित पुलिस कार्यालय के समस्त अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में श्री कुजूर के धर्मपत्नी एवं पुत्र भी मौजूद रहे, जिनके समक्ष पूरे पुलिस परिवार ने उन्हें गरिमापूर्ण विदाई दी।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

लैलूंगा पुलिस का बड़ा एक्शन! गो तस्करों के मंसूबों पर फिरा पानी, रात के अंधेरे में गाय छोड़ कर तस्कर हुए फरार

लैलूंगा पुलिस का बड़ा एक्शन! गो तस्करों के मंसूबों पर फिरा पानी, रात के अंधेरे में गाय छोड़ कर तस्कर हुए फरार थाना प्रभारी गिरधारी...

CHHATTISGARH NEWS

महतारी वंदन eKYC के नाम पर शुल्क लेने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC निशुल्क है, पैसे वसूलने वालों के खिलाफ होगी कार्यवाहीeKYC...

हितग्राहियों से पैसे वसूलने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC में किसी प्रकार का शुल्क न दें, वसूली करने वालों पर होगी सख्त...

RAIGARH NEWS

नकली शराब बनाने वाले सिंडिकेट के घर रायगढ़ पुलिस का छापा, 3 दिन के भीतर थाने में हाजिर होने का दिया नोटिस

नकली शराब सिंडिकेट पर रायगढ़ पुलिस का शिकंजा लगातार कसता जा रहाग्राम धनागर में 240 लीटर नकली शराब फैक्ट्री के खुलासे के बाद फरार...