●जूटमिल पुलिस की झगड़ालू युवकों पर कार्रवाई जारी, अशांति फैलाने वाले 4 और युवकों पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कर भेजा जेल

spot_img

●जूटमिल पुलिस की झगड़ालू युवकों पर कार्रवाई जारी, अशांति फैलाने वाले 4 और युवकों पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कर भेजा जेल

रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा


      रायगढ़, 12 अगस्त 2025  जूटमिल पुलिस ने क्षेत्र में झगड़ा और विवाद फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई जारी रखते हुए चार बदमाश प्रवृत्ति के युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। थाना प्रभारी निरीक्षक प्रशांत राव को इन युवकों की शिकायतें लगातार मिल रही थीं, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी को धारा 170/126, 135(3) बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया। विदित हो कि कल जूटमिल पुलिस ने सक्रिय असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई कर पांच युवकों पर धारा 170/126, 135(3) बीएनएसएस की कार्रवाई कर जेल भेजा गया था ।
            पहला मामला कोड़ातराई निवासी परमानंद निषाद (28 वर्ष) से जुड़ा है, जिसके पिता और दादा ने पुलिस को शिकायत दी थी कि परमानंद आए दिन शराब पीकर मोहल्ले और घर में गाली-गलौज करता है। 10 अगस्त को उसने परिवार के साथ विवाद के दौरान फावड़ा उठा लिया और मारपीट की कोशिश की। पुलिसकर्मियों ने उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन अभद्र व्यवहार जारी रखने पर उसे हिरासत में लेकर थाने लाया गया।
              दूसरा मामला अमलीभौना इंदिरा आवास क्षेत्र का है, जहां मारपीट के एक मामले में जमानत के बाद अनावेदक लल्ला उर्फ विराट चौहान (20 वर्ष), संजय चौहान (22 वर्ष) और सोनू राजपूत (20 वर्ष) ने शिकायतकर्ता रवि चौहान और उसके भाइयों को देख लेने और मारपीट की धमकी दी। सूचना मिलने पर जूटमिल पुलिस मौके पर पहुंची और समझाइश देने की कोशिश की, लेकिन तीनों के न मानने पर उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार अनावेदकों में –
1. परमानंद निषाद पिता कार्तिकराम निषाद, 28 वर्ष, निवासी कोड़ातराई
2. लल्ला उर्फ विराट चौहान पिता लखन लाल चौहान, 20 वर्ष
3. संजय चौहान पिता लखन लाल चौहान, 22 वर्ष
4. सोनू राजपूत पिता शिव सिंह राजपूत, 20 वर्ष – सभी निवासी अमलीभौना इंदिरा आवास क्षेत्र, जूटमिल रायगढ़
           सभी को एसडीएम न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया। इस कार्रवाई में निरीक्षक प्रशांत राव, एएसआई भागीरथी चौधरी, प्रधान आरक्षक रामनाथ बनर्जी और हमराह स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

Sukma IED Blast: सुकमा में विस्फोटक नष्ट करने के दौरान ब्लास्ट, CRPF के 4 जवान घायल; 2 की हालत गंभीर

Sukma News: छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में विस्फोटकों के विनष्टीकरण के दौरान बड़ा हादसा हो गया। भेज्जी थाना क्षेत्र के एलार्मडगु कैंप के पास...

CHHATTISGARH NEWS

Sukma IED Blast: सुकमा में विस्फोटक नष्ट करने के दौरान ब्लास्ट, CRPF के 4 जवान घायल; 2 की हालत गंभीर

Sukma News: छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में विस्फोटकों के विनष्टीकरण के दौरान बड़ा हादसा हो गया। भेज्जी थाना क्षेत्र के एलार्मडगु कैंप के पास...

RAIGARH NEWS

अभियान संवेदना” के तहत लैलूंगा पुलिस की त्वरित कार्रवाई

शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़     रायगढ़, 08 अक्टूबर...