spot_img
spot_img

लखनऊ में छत्तीसगढ़ के कवि को मिलेगा बड़ा सम्मान — जगबंधु राम यादव को “विद्यावाचस्पति”

spot_img
spot_img
spot_img

लखनऊ में छत्तीसगढ़ के कवि को मिलेगा बड़ा सम्मान — जगबंधु राम यादव को “विद्यावाचस्पति”

पत्थलगांव। छत्तीसगढ़ की धरती एक बार फिर गौरवान्वित हुई है। स्वामी विवेकानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल के डायरेक्टर एवं प्रसिद्ध ओज एवं आध्यात्म कवि जगबंधु राम यादव *डमरू* ‘कवि’  को उनके साहित्यिक योगदान के लिए कांसी हिंदी विद्यापीठ, वाराणसी द्वारा “विद्यावाचस्पति” (डाक्ट्रेट पीएचडी) सम्मान से अलंकृत किया जा रहा है। यह सम्मान उन्हें उनके बहुचर्चित ‘गंगावतरण खण्ड काव्य’ के लिए प्रदान किया जा रहा है।

जगबंधु राम यादव मूलतः ग्राम व पोस्ट सुरंगपानी, तहसील पत्थलगांव (जिला जशपुर, छत्तीसगढ़) के निवासी हैं। वर्तमान में वे शिक्षा और साहित्य दोनों क्षेत्रों में अपनी विशिष्ट पहचान बना चुके हैं। उनके द्वारा संचालित स्वामी विवेकानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल के साथ-साथ एक अन्य विद्यालय भी बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर रहा है।

ओज और आध्यात्म के माध्यम से सामाजिक संदेश देने वाले कवि  जगबंधु यादव को यह सम्मान ‘नवाबों के शहर’ लखनऊ में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय समारोह में प्रदान किया जाएगा। इस अवसर पर उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर काव्य पाठ करने का विशेष अवसर भी दिया गया है, जिससे छत्तीसगढ़ का नाम पूरे देश में रोशन होगा।

जगबंधु राम यादव ने अपने इस सम्मान के लिए सभी शुभचिंतकों, शिक्षकों, विद्यार्थियों और साहित्य प्रेमियों के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि –

> “यह सम्मान मेरे व्यक्तिगत प्रयास का नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की उस मिट्टी का आशीर्वाद है जिसने मुझे शब्दों की साधना सिखाई।”



उनकी उपलब्धि पर स्थानीय क्षेत्र के बुद्धिजीवियों, शिक्षकों और साहित्यकारों ने उन्हें बधाई देते हुए गर्व व्यक्त किया है।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

गोल्डन टेंपल में भावुक हुईं सारा अली खान, मां अमृता सिंह को याद कर छलके आंसू

आयुष्मान खुराना के साथ गुरु घर पहुंचीं एक्ट्रेस, मां को वीडियो कॉल पर दर्शन कराने की जताई थी इच्छा अमृतसर। बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान...

CHHATTISGARH NEWS

गोल्डन टेंपल में भावुक हुईं सारा अली खान, मां अमृता सिंह को याद कर छलके आंसू

आयुष्मान खुराना के साथ गुरु घर पहुंचीं एक्ट्रेस, मां को वीडियो कॉल पर दर्शन कराने की जताई थी इच्छा अमृतसर। बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान...

RAIGARH NEWS

पुलिस स्मृति दिवस पर रायगढ़ पुलिस ने अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि, शहीद परेड में 154 पुलिसकर्मियों के नामों का किया गया वाचन

राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह सहित जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस अधिकारियों ने शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर किया नमनकार्यक्रम में शहीद परिवारों...