spot_img
spot_img

लैलूंगा में आज ऐतिहासिक दिन!
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का झगरपुर आगमन — श्री श्री रामचंडी मंदिर में करेंगे प्राण प्रतिष्ठा, फिर जनसभा में बरसेगा विकास का तूफ़ान

spot_img
spot_img
spot_img

लैलूंगा में आज ऐतिहासिक दिन!
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का झगरपुर आगमन — श्री श्री रामचंडी मंदिर में करेंगे प्राण प्रतिष्ठा, फिर जनसभा में बरसेगा विकास का तूफ़ान

रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा

लैलूंगा/झगरपुर — लैलूंगा विधानसभा आज इतिहास के उस पल का साक्षी बनने जा रहा है, जिसका इंतज़ार पूरे क्षेत्र को बरसों से था। कुछ ही देर में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का लैलूंगा के झगरपुर में भव्य आगमन होने वाला है। मुख्यमंत्री श्री साय यहां श्री श्री रामचंडी मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होकर पूजा-अर्चना करेंगे और उसके बाद जनसभा को संबोधित करेंगे।

सुबह से ही झगरपुर में जनसैलाब उमड़ा हुआ है। हजारों की भीड़ मंदिर प्रांगण में जयकारों के साथ पहुंच चुकी है — “जय मां रामचंडी! जय विष्णु देव साय!” के नारों से पूरा इलाका गूंज उठा है। मंदिर परिसर में सजावट और सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किए गए हैं। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी लगातार भीड़ को नियंत्रित करने में जुटे हुए हैं।

मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए लैलूंगा और आसपास के ग्रामों से भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, और श्रद्धालु एकत्र हुए हैं। मंच पर भाजपा नेताओं, जिला पदाधिकारियों और धार्मिक गुरुओं की मौजूदगी से माहौल और भी गरिमामय बन गया है।

सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री अपने संबोधन में लैलूंगा क्षेत्र के विकास, धार्मिक पर्यटन और सड़क परियोजनाओं से जुड़ी बड़ी घोषणाएं कर सकते हैं।

कार्यक्रम के दौरान स्थानीय कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति दी जा रही है, वहीं महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में आरती थाल लेकर मुख्यमंत्री के स्वागत को तत्पर हैं।

लैलूंगा में मुख्यमंत्री साय का यह दौरा राजनीतिक और धार्मिक दोनों ही दृष्टि से अत्यंत अहम माना जा रहा है। जनता में जोश चरम पर है और हर ओर सिर्फ एक ही चर्चा —
“रामचंडी माता के सानिध्य में विकास का शुभारंभ, लैलूंगा बनेगा छत्तीसगढ़ की नई पहचान!”

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

🚨 केलो डेम में लूट मचाकर भागे आरोपी की उल्टी गिनती खत्म! रायगढ़ पुलिस ने बिछाया जाल, फरार रामकुमार को दबोचा!

केलो डेम लूटपाट मामले में फरार आरोपी रामकुमार मेहता गिरफ्तार, लूटा हुआ आईफोन और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्तपूर्व में दो आरोपी गिरफ्तार कर...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS