वार्ड नं 01 के रहवासी सड़क की बदहाली को लेकर पाषर्द से खपा

spot_img

वार्ड नं 01 के रहवासी सड़क की बदहाली को लेकर पाषर्द से खपा

ममता साहू की रिपोर्ट

मोहल्ले में है गंदगी का अंबार बीमारी फैलने का है डर अधिकारी भी नही दे है ध्यान

लैलूंगा -/ यूं तो आजकल सरकार द्वारा पानी बचाओ आंदोलन चल रहा है फिर भी लैलूंगा के नगर पंचायत बनने के बाद आज तलक वार्ड क्रमांक 1 इंदिरानगर मुख्य बस्ती के बीच सड़क में नदी बहती नजर आती है जोअब कीचड़ युक्त नाली का रूप धारण करती जा रही है कारण जगह जगह पाइप लाइन मे लीकेज होना है लैलूंगा के इंदिरा नगर मुख्य बस्ती के सड़क की हालत इतनी खराब है कि हर दूसरे दिन वहां एक्सीडेंट होना तय है लैलूंगा वार्ड क्रमांक 1 इंदिरानगर की पार्षद सुरभि कोसरिया जिनका कार्यभार उनके पिता श्री लकी कोसरिया द्वारा संभाला जा रहा है उनका मोहल्ले में दर्शन ही दुर्लभ है पत्रकारो द्वारा शासन प्रशासन एवं खासकर पार्षद से खफा चल रहे स्थानीय लोगों से जब बात किया गया तो उनका कथन कुछ इस प्रकार था–

हमें प्रतिदिन कुछ ना कुछ कार्य से लैलूंगा आना जाना पड़ता है सड़क की हालत इतनी खराब है की आने जाने में बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ता है

( संजीव चौहान) हमारे वार्ड की पार्षद सुरभि कोसरिया जी हैं वह तो यहां रहती नहीं है उनका कार्यभार लकी कोसरिया द्वारा संभाला जा रहा है मोहल्ले मैं होने वाले परेशानियों से उनको कोई मतलब नहीं है

(विष्णु सारथी ).

हमारे मोहल्ले के सड़क की हालत इतनी खराब है कि यहां से पैदल चलना भी दूभर होता जा रहा है

(सुनील प्रधान ).

2 दिन पूर्व गड्ढे नुमा सड़क के कारण ही दो लोगों का एक्सीडेंट हो चुका है जिसमें गंभीर दुर्घटना होते होते बची

( अजीत निषाद ).

मैं विगत कई वर्षों से मोहल्ले में रह रहा हूं और कई प्रकार की छोटी मोटी एवं गंभीर दुर्घटनाएं सड़क के कारण हो रही है इसका मैं साक्षी हूं

(विश्वनाथ चौहान)

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

OpenAI का बड़ा कदम: ChatGPT और Codex के जेनरेट किए टेक्स्ट में लगेगा अदृश्य वॉटरमार्क

हैदराबाद: OpenAI आने वाले हफ़्तों में यूरोपियन यूनियन (EU) में ChatGPT और Codex से बने टेक्स्ट में वॉटरमार्क जोड़ना शुरू करेगा. यह कदम EU...

CHHATTISGARH NEWS

OpenAI का बड़ा कदम: ChatGPT और Codex के जेनरेट किए टेक्स्ट में लगेगा अदृश्य वॉटरमार्क

हैदराबाद: OpenAI आने वाले हफ़्तों में यूरोपियन यूनियन (EU) में ChatGPT और Codex से बने टेक्स्ट में वॉटरमार्क जोड़ना शुरू करेगा. यह कदम EU...

RAIGARH NEWS