कुरमापाली पेट्रोल पंप पर पेट्रोलकर्मियों से मारपीट करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार,

रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा

कुरमापाली पेट्रोल पंप पर पेट्रोलकर्मियों से मारपीट करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, गैर-जमानतीय धाराओं में भेजे गए रिमांड पर
कोतरारोड़ थाना क्षेत्रांतर्गत कुरमापाली पेट्रोल पंप का मामला

शराब पीने के लिए पैसे नहीं देने पर पेट्रोलकर्मियों से की गई मारपीट

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चारों आरोपियों की पहचान कर त्वरित गिरफ्तारी

आरोपियों से घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल जप्त

सभी आरोपियों को गैर-जमानतीय धाराओं के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

      रायगढ़, 1 फरवरी । एसएसपी शशि मोहन सिंह द्वारा “गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं की जाएगी” कहते हुए मारपीट में शामिल आरोपियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। निर्देशों के तहत थाना कोतरारोड़ क्षेत्र अंतर्गत कुरमापाली पेट्रोल पंप पर पेट्रोलकर्मियों से मारपीट की घटना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर गैर-जमानतीय धाराओं में रिमांड पर भेज दिया है।

       घटना की रिपोर्ट खगपति पटेल पिता दुखुराम पटेल उम्र 53 वर्ष निवासी ठाकुरपाली द्वारा थाना कोतरारोड़ में दर्ज कराई गई, जिसमें बताया गया कि दिनांक 01.02.2026 को सुबह करीब 7 बजे वे पेट्रोल पंप पर मौजूद थे, उनके साथ रात्रि शिफ्ट कर्मचारी कमलेश पटेल एवं मनीष कुमार पटेल भी थे। इसी दौरान दो युवक शराब पीने के लिए पैसे मांगने लगे, मना करने पर गाली-गलौच करते हुए मारपीट शुरू कर दी। कर्मचारियों द्वारा बीच-बचाव करने पर दोनों युवक मोटरसाइकिल से चले गए, लेकिन कुछ ही देर बाद दो अन्य साथियों के साथ लौटकर तीनों कर्मचारियों पर फिर हमला कर दिया।

               मामले में थाना कोतरारोड़ में अपराध क्रमांक 31/2026 धारा 296, 351(3), 115(2), 117(2), 119(2), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आहत खगपति पटेल, कमलेश पटेल एवं मनीष कुमार को शासकीय जिला चिकित्सालय रायगढ़ भेजकर चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया।
थाना प्रभारी निरीक्षक मोहन भारद्वाज द्वारा घटना को गंभीरता से लेते हुए तत्काल घटनास्थल का सीसीटीवी फुटेज निकलवाया गया, जिससे आरोपियों की पहचान भानू प्रताप बघेल, कौशल बघेल, सुभाष बघेल एवं उत्तरा कुमार बघेल सभी निवासी ग्राम गोर्रा के रूप में हुई। पुलिस टीम ने तत्काल दबिश देकर चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने अपराध स्वीकार किया।
आरोपी भानू प्रताप बघेल से घटना में प्रयुक्त होंडा एसपी-125 मोटरसाइकिल क्रमांक CG 13 AY 6019 (कीमत लगभग ₹25,000) तथा आरोपी सुभाष बघेल से हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल क्रमांक CG 13 BD 6204 (कीमत लगभग ₹25,000) जप्त की गई है।

गिरफ्तार आरोपी—
भानू प्रताप बघेल पिता स्व. जगतराम बघेल उम्र 42 वर्ष,
कौशल बघेल पिता गुलाल बघेल उम्र 40 वर्ष,
उत्तरा कुमार बघेल पिता जगतराम बघेल उम्र 40 वर्ष,
सुभाष बघेल पिता भानू बघेल उम्र 23 वर्ष — सभी निवासी ग्राम गोर्रा, थाना कोतरारोड़, जिला रायगढ़ (छ.ग.) को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। आरोपी भानू प्रताप बघेल, कौशल बघेल और उत्तरा कुमार आदतन बदमाश प्रवृति के हैं, इन पर पहले भी थाना कोतरारोड़ में मारपीट के मामले दर्ज है। पुलिस इन पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की है ।
         
          इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक मोहन भारद्वाज के साथ प्रधान आरक्षक करुणेश कुमार राय तथा आरक्षक टिकेश्वर यादव, संदीप कौशिक, चंद्रेश पांडे, चूड़ामणि गुप्ता एवं राजेश खांडे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

एसएसपी का संदेश:  जिले में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ रायगढ़ पुलिस की सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। सार्वजनिक स्थानों पर उपद्रव और हिंसा करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। आम नागरिकों से अपील है कि किसी भी आपराधिक गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

मारवाड़ी युवा मंच जागृति शाखा द्वारा 15 दिवसीय कार्यक्रम का विविध आयोजन

कार्यक्रम के आयोजन के अंतर्गत जूस फल खिचड़ी चना चटपटी का वितरण जांजगीर चांपा। मारवाड़ी युवा मंच जागृति शाखा जांजगीर-नैला द्वारा जनसेवा  के...

CHHATTISGARH NEWS

महतारी वंदन eKYC के नाम पर शुल्क लेने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC निशुल्क है, पैसे वसूलने वालों के खिलाफ होगी कार्यवाहीeKYC...

हितग्राहियों से पैसे वसूलने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC में किसी प्रकार का शुल्क न दें, वसूली करने वालों पर होगी सख्त...

RAIGARH NEWS

ग्रामीण आजीविका को मिलेगा नया आधार, आधुनिक बकरी-मुर्गी पालन मॉडल से सशक्त होंगे ग्रामीण

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा, रायगढ़ 7 ग्राम पंचायतों में स्वीकृत हुए आधुनिक बकरी पालन शेडरायगढ़, 13 जून 2026/ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने, पशुपालकों...