WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.36
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (1)
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (2)

लूट के आरोपियों की सुरक्षा में लगे आरक्षक की लापरवाही से चली गोली, एसएसपी ने किया निलंबित

WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.03
WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.04
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37

बिलासपुर। सरकंडा थाना परिसर में सोमवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब लूट के आरोपियों की सुरक्षा में तैनात एक सशस्त्र आरक्षक की लापरवाही से राइफल से अचानक गोली चल गई।

गोली चलने की तेज आवाज से थाना परिसर दहल उठा और कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई भी पुलिसकर्मी या आम नागरिक घायल नहीं हुआ। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी रजनेश सिंह ने तत्काल कार्रवाई करते हुए लापरवाह आरक्षक को निलंबित कर दिया है।

जानकारी के अनुसार, सरकंडा थाना क्षेत्र में 17 फरवरी को हुए लूटकांड के आरोपियों को पुलिस ने मिर्जापुर से गिरफ्तार किया था। इसके अलावा तीन अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी बिलासपुर से की गई थी।

सभी आरोपियों की सुरक्षा के लिए सरकंडा थाना में पदस्थ आरक्षक नवल तिवारी की ड्यूटी लगाई गई थी। सोमवार सुबह करीब सात बजे आरक्षक ड्यूटी पर पहुंचा और थाना मुंशी से एसएलआर राइफल लेकर सुरक्षा व्यवस्था संभाली।

बताया जा रहा है कि ड्यूटी संभालने के दौरान आरक्षक नवल तिवारी ने बिना मैग्जीन निकाले ही राइफल की ड्रिल शुरू कर दी। इसी दौरान ट्रिगर पर हाथ लगते ही अचानक गोली चल गई।

गोली की आवाज से पूरा थाना गूंज उठा और मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी सकते में आ गए। जब गोली चली, तब राइफल की नोक ऊपर की ओर थी, जिससे गोली सीधे थाने में लगे पंखे की ब्लेड को चीरते हुए छत में जा धंसी। इस हादसे में किसी को चोट नहीं पहुंची, लेकिन बड़ा हादसा होते-होते टल गया।

घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी रजनेश सिंह ने तत्काल संज्ञान लेते हुए आरक्षक नवल तिवारी को निलंबित कर दिया। एसएसपी ने बताया कि ड्यूटी परिवर्तन के दौरान हथियारों की ड्रिल एक तय प्रक्रिया के तहत की जाती है।

लेकिन आरक्षक ने बिना मैग्जीन निकाले ही ट्रिगर दबा दिया, जो गंभीर लापरवाही है। इस तरह की चूक से बड़ी दुर्घटना हो सकती थी, इसलिए कड़ी कार्रवाई की गई है। पुलिस प्रशासन ने सभी जवानों को हथियारों के सुरक्षित उपयोग को लेकर फिर से सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

साइबर जागृति की एक सेल्फी अभियान के तहत रतनपुर महामाया मंदिर परिसर में साइबर जागरूकता कार्यक्रम

बिलासपुर -साइबर अपराधों की रोकथाम एवं आम नागरिकों को ऑनलाइन ठगी से बचाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा ‘साइबर जागृति की एक सेल्फी’...

CHHATTISGARH NEWS

साइबर जागृति की एक सेल्फी अभियान के तहत रतनपुर महामाया मंदिर परिसर में साइबर जागरूकता कार्यक्रम

बिलासपुर -साइबर अपराधों की रोकथाम एवं आम नागरिकों को ऑनलाइन ठगी से बचाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा ‘साइबर जागृति की एक सेल्फी’...

RAIGARH NEWS

रायगढ़ जिला न्यायालय में गरिमामय ढंग से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं एवं कर्मचारियों ने दोहराई संविधान के मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता रायगढ़, 16 अगस्त। रायगढ़ जिला न्यायालय परिसर में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,...