छत्तीसगढ़ विधानसभा : आदिवासी नेता की मौत पर सदन में हंगामा, मंत्री के जवाब से नाराज़ विपक्ष का वॉकआउट

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज कांकेर जेल में आदिवासी नेता की मौत का मामला गूंजा। विपक्ष इसे साजिश बताते हुए इसकी जांच सदन की कमेटी से कराने की मांग की। इसके लिए गृहमंत्री तैयार नहीं हुए जिससे असंतुष्ट होकर सभी कांग्रेस विधायकों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सदन की कार्यवाही से वॉकआउट कर दिया।

बजट सत्र के चौथे दिन प्रश्नकाल के दौरान विपक्ष के भूपेश बघेल ने साल भर में प्रदेश के जेलों में बंदियों की मौतों की जानकारी मांगी। उन्होंने विशेष रूप से कांकेर जेल में आदिवासी नेता जीवन ठाकुर और कवर्धा जेल में बंद पंकज साहू की मौत पर सवालों की झड़ी लगा दी। जवाब में गृहमंत्री विजय शर्मा ने साल भर में जेलों में 66 बंदियों की मौत की जानकारी देते हुए जीवन ठाकुर के मौत की मजिस्ट्रियल जांच की जानकारी सदन को दी। इस अविश्वास जताते हुए भूपेश बघेल ने इसकी जांच विधानसभा की समिति से कराने की मांग की जिसके लिए विभागीय मंत्री तैयार नहीं हुए। इससे नाराज़ होकर विपक्ष के सभी सदस्य खड़े होकर नारेबाजी करने लगे परंतु इसका गृहमंत्री पर कोई असर नही हुआ। अंततः पूरे विपक्ष ने वॉकआउट कर अपना विरोध दर्ज कराया।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

जशपुर पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्थी, महिला सहित 04 आरोपी गिरफ्तार

पारिवारिक विवाद में बहू ने रची थी साजिश, हाथ-पैर बांधकर बुजुर्ग की हत्या की गई थी वैज्ञानिक विवेचना, तकनीकी साक्ष्य एवं त्वरित...

CHHATTISGARH NEWS

महतारी वंदन eKYC के नाम पर शुल्क लेने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC निशुल्क है, पैसे वसूलने वालों के खिलाफ होगी कार्यवाहीeKYC...

हितग्राहियों से पैसे वसूलने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC में किसी प्रकार का शुल्क न दें, वसूली करने वालों पर होगी सख्त...

RAIGARH NEWS

ऑपरेशन आघात” के तहत जोबी पुलिस की कार्रवाई, 15 लीटर महुआ शराब के साथ महिला गिरफ्तार

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़ ग्राम जोबी में अवैध शराब बिक्री पर पुलिस की दबिश, आबकारी अधिनियम के तहत भेजा गया न्यायिक रिमांडअवैध शराब...