spot_img
Friday, April 3, 2026
Friday, April 3, 2026
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_2560a816
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_8a3c1831

राजधानी रायपुर में होगा भव्य प्रवासी छत्तीसगढिय़ा सम्मेलन

 0-‘मोर माटी, मोर मान’ की थीम पर होगा छत्तीसगढिय़ा आगाज 

0-मुख्य सचिव की अध्यक्षता में तैयारियों को लेकर हुई बैठक  

रायपुर-मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आज विधानसभा स्थित समिति कक्ष में प्रवासी छत्तीसगढिय़ा सम्मेलन की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित हुई। बैठक में जनसंपर्क विभाग के सचिव रोहित यादव और आयुक्त डॉ. रवि मित्तल ने तैयारियों की विस्तार से जानकारी दी। बैठक में संबंधित विभागों के प्रमुख सचिव, सचिव एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।   बैठक में बताया गया कि रायपुर साहित्य महोत्सव की तरह ही नवा रायपुर में आगामी 27 और 28 मार्च को भव्य प्रवासी छत्तीसगढिय़ा सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस सम्मेलन में विदेशों में रह रहे छत्तीसगढ़ के  निवासियों को आमंत्रित किया जाएगा। इसके लिए पोर्टल भी तैयार किया गया है, इस पोर्टल के माध्यम से पंजीयन किया जा रहा है । सम्मेलन में छत्तीसगढ़ी लोक परंपरा व संस्कृति से जुड़े कार्यक्रम भी आयोजित होंगे।     मुख्य सचिव विकासशील ने कहा कि विदेशों में रह रहे छत्तीसगढ़ वासियों को यहां के लोगों से जोडऩे की यह पहल सराहनीय है। उन्होंने प्रवासी छत्तीसगढिय़ा सम्मेलन के आयोजन को राज्य और प्रवासियों दोनों के लिए एक बेहतर अवसर बताया ।     मुख्य सचिव ने बैठक में कहा कि समिट में आने वाले प्रवासी छत्तीसगढ़ वासियों को उनकी आवश्यकतानुसार सभी सुविधाएँ उपलब्ध कराने के निर्देश दिए । मुख्य सचिव ने सम्मेलन के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को कार्यक्रम में सहयोग करने के निर्देश दिए। उन्होंने विदेशों में रह रहे छत्तीसगढ़ के ऐसे लोग जो अपने कार्य क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ा रहे हैं उन्हें सम्मानित करने की भी बात कही। बैठक में अधिकारियों ने बताया कि सम्मेलन में आने वाले विभिन्न विषयों के विशेषज्ञ छत्तीसगढिय़ों से यहां के युवाओं का मार्गदर्शन सत्र भी रखा जाये जिनसे उन्हें लाभ प्राप्त हो ।  विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े हुए प्रवासियों को यहां निवेश के लिए आमंत्रित किया जाएगा। इस मौके पर यदि प्रवासी नागरिक किसी भी सेक्टर में निवेश अथवा कार्य करने की सहमति प्रदान करते हैं तो उनसे एमओयू भी किया जाएगा। प्रवासी छत्तीसगढिय़ा सम्मेलन के दौरान छत्तीसगढ़ी व्यंजन भी परोसा जाएगा।  बैठक में छत्तीसगढ़ साहित्य अकादमी के अध्यक्ष  शशांक शर्मा,  पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की प्रमुख सचिव निहारिका बारिक ,  आदिम जाति विकास विभाग के प्रमुख सचिव  सोनमणि बोरा  ,उद्योग विभाग के सचिव  रजत कुमार,स्टेट कैपिटल रीजन के सीईओ  अंकित आनंद, , उच्च शिक्षा विभाग के सचिव डॉ. एस. भारतीदासन, सचिव  गृह नेहा चंपावत, ग्रामोद्योग विभाग के सचिव  श्याम धावड़े,    चंदन कुमार, संस्कृति विभाग के संचालक  विवेक आचार्य सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

01
09
WhatsApp Image 2025-09-29 at 18.52.16_7b78a71e
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों के ई-केवाईसी हेतु प्रशिक्षण आयोजितलैलूँगा एवं तमनार में सीएससी संचालक और आंगनबाड़ी सुपरवाइजर को दिया गया प्रशिक्षण01 अप्रैल से...

रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगारायगढ़, 03 अप्रैल 2026/महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों के द्वितीय चरण के ई-केवाईसी कार्य को सुचारू एवं प्रभावी ढंग से...
Latest
महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों के ई-केवाईसी हेतु प्रशिक्षण आयोजित

लैलू...
घरघोड़ा की बेटी दिव्या पैंकरा बनीं एसआई,
प्रथम आगमन पर नगर में जोरदार स्वागत...
राजपुर मंडल के भाजयुमो ने सोशल मीडिया प्रभारी की नियुक्ति, युवा पत्रकार शशि सिदा... मनरेगा में बड़ा घोटाला! जेसीबी से कराई खुदाई, मजदूरों का छीना हक ‘मास्क के पीछे छिपे चेहरे’ बेनकाब 48 घंटे में डबल मर्डर केस का खुलासा खारुन नदी पर 4.81 करोड़ की पुलिया को मिली मंजूरी, गमेकेला –कुंजारा की दूरी अब हो... जन औषधि योजना गरीबों के लिए संजीवनी साबित हो रही पहल आरोग्य जशपुर अभियान: सुदूर वनांचल में स्वास्थ्य क्रांति, नवाचार और सुविधाओं से ब... महिला फुटबॉल में छत्तीसगढ़ का शानदार प्रदर्शन, झारखंड को हराकर जीता स्वर्ण पदक छत्तीसगढ़ में श्रमिकों के न्यूनतम वेतन और महंगाई भत्ते में वृद्धि, नई दरें 1 अप्र...