CG Naxalite Surrender: 8-8 लाख के दो इनामी नक्सलियों ने किया सरेंडर

spot_img

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में दो नक्सलियों ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया है। सरेंड करने वाले नक्सलियों की पहचान हिड़मे और शंकर के रूप में की गई है। दोनों पर 8-8 लाख रुपए का इनाम घोषित था। इसकी पुष्टि एसपी निखिल राखेचा ने की है।

जानकारी के अनुसार, दोनों नक्सली एके-47 जैसे घातक हथियार के साथ पुलिस के पास पहुंचे और मुख्यधारा में लौटने की इच्छा जताई। पुलिस अधिकारियों ने आत्मसमर्पण की प्रक्रिया पूरी करते हुए उन्हें शासन की पुनर्वास नीति का लाभ देने की बात कही है। सरकार द्वारा निर्धारित नक्सलवाद समाप्ति की डेडलाइन के दिन ही यह आत्मसमर्पण हुआ है, जिसे सुरक्षा बलों की बड़ी सफलता माना जा रहा है।बताया जा रहा कि अब भी कांकेर के जंगलों में करीब 15 नक्सलियों की मौजूदगी बताई जा रही है, जिनके खिलाफ सुरक्षा बलों का अभियान लगातार जारी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नक्सलियों से आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने की अपील लगातार की जा रही है। आने वाले समय में और भी नक्सलियों के सरेंडर की उम्मीद है।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

छैडोरिया के तालाब में मिला नवजात हाथी का शव, डूबने की आशंका

हाथियों के दल की मौजूदगी के बीच हुई घटना, वन विभाग ने शव निकलवाकर शुरू की जांच; पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगा मौत का...

CHHATTISGARH NEWS

छैडोरिया के तालाब में मिला नवजात हाथी का शव, डूबने की आशंका

हाथियों के दल की मौजूदगी के बीच हुई घटना, वन विभाग ने शव निकलवाकर शुरू की जांच; पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगा मौत का...

RAIGARH NEWS

नवागढ़ के ग्रामीणों ने लिया पूर्ण शराबबंदी का संकल्प, घरघोड़ा पुलिस ने किया स्वागत

ऑपरेशन आघात के तहत पुलिस की कार्रवाई के साथ सामुदायिक जागरूकता पर जोर, थाना प्रभारी ने अवैध शराब के खिलाफ सख्त कार्रवाई की दी...