CG : प्यार का छल पड़ा भारी! शादी से मुकरा प्रेमी, युवती ने की आत्महत्या, आरोपी गिरफ्तार

बलौदाबाजार ।  प्यार में धोखा बना मौत की वजह! शादी से मुकरा प्रेमी गिरफ्तार, युवती ने की आत्महत्या — बलौदाबाजार जिले के गिरौदपुरी क्षेत्र में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां शादी का झांसा देकर प्रेम संबंध बनाने के बाद मुकर जाने पर आहत युवती ने आत्महत्या कर ली। इस मामले में पुलिस ने आरोपी प्रेमी अजय टंडन (31) निवासी ग्राम बलौदा (हसुवा) थाना गिधौरी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

CG News : प्यार के झूठे सपने दिखाकर शादी से किया इंकार, युवती ने की आत्महत्या, दगाबाज प्रेमी गिरफ्तार

जानकारी के अनुसार, आरोपी ने युवती को प्रेम के जाल में फंसाकर शादी का वादा किया था, लेकिन 25 जनवरी 2026 को जब युवती ने उसे घर बुलाकर शादी की बात कही तो उसने साफ इनकार कर दिया और मौके से भाग गया। इस धोखे से टूटकर युवती ने अपनी कलाई काट ली और कीटनाशक का सेवन कर लिया।

गंभीर हालत में परिजन उसे कसडोल होते हुए बलौदाबाजार के निजी अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान 1 फरवरी को उसकी मौत हो गई। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी भावना गुप्ता के निर्देश पर गिरौदपुरी चौकी में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। इस घटना ने एक बार फिर प्रेम संबंधों में धोखे के खतरनाक अंजाम को उजागर कर दिया है।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के वृहद वृक्षारोपण व साइकिल वितरण कार्यक्रम में शामिल हुए बिल्हा विधायक श्री धरमलाल कौशिक

बिलासपुर - भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, जिला संघ बिलासपुर के तत्वावधान में स्वामी आत्मानंद कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला, चकरभाटा में आयोजित वृहद वृक्षारोपण एवं...

CHHATTISGARH NEWS

विद्यार्थियों के न्यायोचित विषयों का समाधान संवाद, पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधारों से हो; हिंसक टकराव दुर्भाग्यपूर्ण : अभाविपप्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधार...

संकीर्ण राजनीतिक स्वार्थ एवं राष्ट्रविरोधी षड्यंत्रों का माध्यम नहीं बनेगा विद्यार्थी: अभाविपअखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) जंतर-मंतर पर नीट-यूजी सहित विभिन्न शिक्षा संबंधी विषयों...

RAIGARH NEWS

पुसौर में जिला स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव, नवप्रवेशी बच्चों का हुआ आत्मीय स्वागत शिक्षा से बदलता है जीवन और समाज का भविष्य: ओपी चौधरी

जिला स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव में नवप्रवेशी बच्चों का हुआ आत्मीय स्वागत कक्षा 10 वीं एवं कक्षा 12 वीं के 50 से अधिक मेधावी विद्यार्थियों का...