CG – सड़क किनारे मिली युवक की लाश, गांव में फैली सनसनी, हत्या या फिर….

दुर्ग। जिले के नंदिनी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम देवरझाल से सनसनी खेज मामला सामने आया है। जहां एक युवक की लाश सड़क किनारे मिली। घटना की खबर फैलते ही इलाके में सनसनी फैल गई और ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई।

मृतक की पहचान 40 वर्षीय असुर मरकाम के रूप में हुई है, जो पेशे से हाईवा चालक था। सूचना मिलते ही प्रशिक्षु डीएसपी दानेश्वर साहू के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

परिजनों ने पुलिस को बताया कि असुर मरकाम शराब पीने का आदी था और अक्सर बिना बताए घर से निकल जाता था। यही कारण रहा कि इस बार भी परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई, क्योंकि वह पहले भी कई बार 2-3 दिनों तक घर से बाहर रह चुका था।

हालांकि, सड़क किनारे शव मिलने की घटना ने गांव में दहशत का माहौल बना दिया है। फिलहाल पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर उसे परिजनों को सौंप दिया है। वहीं पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और मौत के असली कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

टुण्डरी वन नाका में भ्रष्टाचार का खेल वायरल वीडियो ने खोली कथित अवैध वसूली की परतें, वन विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल

सारंगढ़-बिलाईगढ़ (छत्तीसगढ़)। जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ के वन परिक्षेत्र बिलाईगढ़ अंतर्गत टुण्डरी वैरियर (वन नाका) में पदस्थ प्रभारी जवाहरलाल कैवर्त्य (वनपाल) से जुड़ा एक कथित वीडियो...

CHHATTISGARH NEWS

महतारी वंदन eKYC के नाम पर शुल्क लेने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC निशुल्क है, पैसे वसूलने वालों के खिलाफ होगी कार्यवाहीeKYC...

हितग्राहियों से पैसे वसूलने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC में किसी प्रकार का शुल्क न दें, वसूली करने वालों पर होगी सख्त...

RAIGARH NEWS

ग्रामीण आजीविका को मिलेगा नया आधार, आधुनिक बकरी-मुर्गी पालन मॉडल से सशक्त होंगे ग्रामीण

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा, रायगढ़ 7 ग्राम पंचायतों में स्वीकृत हुए आधुनिक बकरी पालन शेडरायगढ़, 13 जून 2026/ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने, पशुपालकों...