स्वामी आत्मानंद स्कूल के छात्राओं ने किया थाने का भ्रमण:पुलिस कार्यप्रणाली और कानून की जानकारी दी गई

spot_img

तिल्दा नेवरा। स्वामी आत्मानंद स्कूल तिल्दा नेवरा केछात्राओं ने पुलिस थाना का भ्रमण किया। इस दौरानछात्राओं ने पुलिस की कार्यप्रणाली को भी समझा और बड़े होकर देश की सेवा करने की भी प्रेरणा ली। छात्राओं ने काउंटर से लेकर मालखाना,बंदी गृह , लॉकअप, कम्प्यूटर रूम, थाना प्रभारी रूम को देखा और हथियार, वायरलेस सिस्टम, पुलिस सुरक्षा कवच, एफआईआर लिखने सहित अन्य जानकारी ली। इस मौके पर थाना प्रभारी रमाकांत तिवारी ने छात्राओं को पुलिस कर्तव्य के बारे में जानकारी दी और उनका मार्गदर्शन किया छात्राओं को गुड टच-बैड टच के बारे में बता कर जागरूक किया अनैतिक व्यापार अधिनियम के कानूनी प्रावधानों पुलिस थानों में संचालित महिला डेस्क, परिवार परामर्श केंद्र, ऊर्जा डेस्क व निर्भया पेट्रोलिंग की जानकारी दी। थाना प्रभारी ने बताया कि पाक्सो एक्ट के तहत नाबालिग बालिकाओं को व्यक्ति द्वारा घूरना, लगातार पीछा करना भी संज्ञेय अपराध है। इसकी रिपोर्ट थाने पर की जा सकती है माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा बालक बालिकाओं व महिलाओं के साथ हिंसा के लिए दिए गए निर्देशों को भी बताया गया।

इस दौरान पुलिसकर्मियों ने छात्राओं के सवालों का जवाब देकर जिज्ञासाओं को शांत किया और थाने की विभिन्न कार्रवाई के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए जागरूक किया। इसके अलावा ट्रैफिक नियम, महिला अधिकार समेत सुरक्षा के कई अधिकार एवं कर्तव्यों के बारे में जानकारी देते हुए छात्राओं से किसी के द्वारा भी प्रताड़ित किए जाने पर निर्भिक होकर स्कूल के सूचना बॉक्स में लिखकर देने की बात कही। प्राचार्य ने बताया स्कूली बच्चे पुलिस से मिलकर बेहद उत्साहित हैं । भ्रमण का आयोजन करने पर छात्राओं का मनोबल बढ़ता है व उनमें कुछ नया करने की जाग्रति पैदा होती है। इस मौके पर स्कूल के तोरण चक्रधारी एवं वेद प्रकाश साहू तथा स्टाफ ने भी पुलिस की जानकारियों को समझा।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा 4 अक्टूबर को, 84 केन्द्रों में शामिल होंगे 19092 हजार अभ्यर्थी

परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले बंद हो जाएगा केन्द्र का मुख्य द्वार, अभ्यर्थियों को दो घंटे पहले पहुंचने की सलाह रायगढ़, 29 सितम्बर...

CHHATTISGARH NEWS

छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा 4 अक्टूबर को, 84 केन्द्रों में शामिल होंगे 19092 हजार अभ्यर्थी

परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले बंद हो जाएगा केन्द्र का मुख्य द्वार, अभ्यर्थियों को दो घंटे पहले पहुंचने की सलाह रायगढ़, 29 सितम्बर...

RAIGARH NEWS

ऑपरेशन क्लीन हंट” में पुसौर पुलिस की बड़ी सफलता — चाइल्ड पोर्नोग्राफी मामले का फरार आरोपी बिहार के मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर बच्चों से संबंधित अश्लील वीडियो देखने और अपलोड करने के मामले में आरोपी मोहम्मद जुबैर आलम गिरफ्ताररायगढ़ से बिहार तक पुलिस...