पत्थलगांव में 27 अप्रैल 2026 को भव्य रूप से होगा गौ सम्मान आह्वान अभियान का आयोजन…. आज से प्रारंभ हो जाएगा हस्ताक्षर अभियान , 27 अप्रैल को “गौभक्त” धर्मशाला में होंगे एकत्रित

रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा


पत्थलगांव में गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत बैठक आयोजित , 27 अप्रैल को ज्ञापन सौंपने की तैयारी , पूरे देश में चलाया जाएगा अभियान

पत्थलगांव नगर में “गौ सम्मान आह्वान अभियान” के सफल संचालन एवं आयोजन की रूपरेखा तैयार करने हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई । इस बैठक में नगर के सक्रियजन एवं गौभक्त बड़ी संख्या में उपस्थित हुए , जहां कार्यक्रम के विभिन्न चरणों पर विस्तृत चर्चा करते हुए इसकी योजना को अंतिम रूप दिया गया ।

बैठक में निर्णय लिया गया कि अभियान की शुरुआत हस्ताक्षर अभियान से की जाएगी । इसके अंतर्गत नगर के प्रत्येक प्रतिष्ठान में हस्ताक्षर पंजी की एक-एक प्रति उपलब्ध कराई जाएगी , जिसमें “गौ माता को राष्ट्र माता” घोषित करने के समर्थन में गौभक्तों के हस्ताक्षर लिए जाएंगे । सक्रिय युवा गौभक्तों द्वारा यह पंजी प्रत्येक दुकान एवं संस्थान तक पहुंचाई जाएगी , जिससे अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित हो सके ।

अभियान के दूसरे चरण के तहत 27 अप्रैल 2026 को सभी सनातनी गौभक्त स्थानीय धर्मशाला में एकत्रित होंगे । इसके पश्चात एक संगठित रूप से चौक तक पहुंचकर SDM/तहसीलदार के माध्यम से प्रधानमंत्री एवं राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा । इस ज्ञापन में “गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग” प्रमुख रूप से रखी जाएगी ।

विशेष बात यह है कि यह अभियान केवल पत्थलगांव तक सीमित नहीं रहेगा , बल्कि पूरे देश की प्रत्येक तहसील स्तर पर इसी प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाने का निर्णय लिया गया है । पत्थलगांव में इस अभियान की अगुवाई सर्व हिन्दू समाज द्वारा की जा रही है , जिसमें पुरुषों , महिलाओं , वरिष्ठजनों एवं बच्चों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिलेगी । यह अभियान समाज में गौ संरक्षण एवं सम्मान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है ।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

चौकी खरसिया पुलिस की अवैध शराब की कार्रवाई में स्कूटी में बीयर और अंग्रेजी शराब की तस्करी करते आरोपी गिरफ्तार

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा, रायगढ़            आज चौकी प्रभारी खरसिया निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी के नेतृत्व में चौकी खरसिया द्वारा बैक टू बैक दो कार्रवाई...

CHHATTISGARH NEWS

महतारी वंदन eKYC के नाम पर शुल्क लेने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC निशुल्क है, पैसे वसूलने वालों के खिलाफ होगी कार्यवाहीeKYC...

हितग्राहियों से पैसे वसूलने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC में किसी प्रकार का शुल्क न दें, वसूली करने वालों पर होगी सख्त...

RAIGARH NEWS

चौकी खरसिया पुलिस की अवैध शराब की कार्रवाई में स्कूटी में बीयर और अंग्रेजी शराब की तस्करी करते आरोपी गिरफ्तार

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा, रायगढ़            आज चौकी प्रभारी खरसिया निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी के नेतृत्व में चौकी खरसिया द्वारा बैक टू बैक दो कार्रवाई...