चोरी की मोटरसाइकिल के साथ आरोपी गिरफ्तार—तमनार पुलिस की कार्रवाई

मुखबिर सूचना पर तमनार पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई, बरभांठा चौक से पकड़ा गया आरोपी



गिरफ्तार आरोपी अर्जुन सिदार पूर्व में भी चोरी के मामलों में रहा संलिप्त

आरोपी से चोरी गई मोटरसाइकिल बरामद कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर

एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश — “चोरी के अपराधों पर सख्त कार्रवाई, आदतन अपराधियों पर विशेष नजर

रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा


           24 अप्रैल, रायगढ़ । तमनार पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी गई बाइक बरामद की है। प्रार्थी रूपानंद राठिया निवासी ग्राम टांगरघाट द्वारा 11 अप्रैल 2026 को थाना तमनार में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि 2 अप्रैल की शाम वह अपनी HF Deluxe (क्रमांक CG 13 AH 0199) घर के पास खड़ी कर शादी कार्यक्रम में गया था, और अगले दिन सुबह लौटने पर बाइक गायब मिली।

                 प्रकरण में थाना तमनार में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 70/26 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी गई बाइक ग्राम चिर्रामुडा के एक युवक के पास देखी गई है। सूचना पर थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक प्रशांत राव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बरभांठा चौक में घेराबंदी कर संदेही अर्जुन सिदार (19 वर्ष) निवासी चिर्रामुडा को पकड़ लिया।

             पूछताछ में आरोपी ने बाइक चोरी करना स्वीकार किया, जिसके कब्जे से चोरी गई मोटरसाइकिल बरामद की गई। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी पूर्व में भी चोरी के मामलों में संलिप्त रहा है। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। वाहन चोरी के खुलासा में थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक प्रशांत राव एवं उनके हमराह स्टाफ की अहम भूमिका रही है ।

एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश

चोरी और संपत्ति संबंधी अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों पर रायगढ़ पुलिस लगातार नजर बनाए हुए है। आदतन अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। आमजन से अपील है कि संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

रायगढ़ पहुंचे हाईकोर्ट के जस्टिस सचिन सिंह राजपूत, न्यायालयों और जिला जेल का किया गहन निरीक्षण; बंदियों का भोजन चखकर परखी

दो दिवसीय वार्षिक निरीक्षण में न्यायालयों की कार्यप्रणाली का लिया जायजा, न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं और बंदियों से किया सीधा संवाद रायगढ़। माननीय उच्च न्यायालय छत्तीसगढ़,...

CHHATTISGARH NEWS

विद्यार्थियों के न्यायोचित विषयों का समाधान संवाद, पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधारों से हो; हिंसक टकराव दुर्भाग्यपूर्ण : अभाविपप्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधार...

संकीर्ण राजनीतिक स्वार्थ एवं राष्ट्रविरोधी षड्यंत्रों का माध्यम नहीं बनेगा विद्यार्थी: अभाविपअखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) जंतर-मंतर पर नीट-यूजी सहित विभिन्न शिक्षा संबंधी विषयों...

RAIGARH NEWS

रायगढ़ पहुंचे हाईकोर्ट के जस्टिस सचिन सिंह राजपूत, न्यायालयों और जिला जेल का किया गहन निरीक्षण; बंदियों का भोजन चखकर परखी

दो दिवसीय वार्षिक निरीक्षण में न्यायालयों की कार्यप्रणाली का लिया जायजा, न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं और बंदियों से किया सीधा संवाद रायगढ़। माननीय उच्च न्यायालय छत्तीसगढ़,...