CG – स्कूल जा रहीं 2 शिक्षिकाएं हुईं सड़क हादसे का शिकार, एक की दर्दनाक मौत, दूसरी की हालत गंभीर……

बलरामपुर। जिले से सड़क हादसे को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। वाड्रफनगर-रामानुजगंज मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूल जा रही दो शिक्षिकाएं ट्रक की चपेट में आ गईं। हादसे में स्कूटी सवार एक शिक्षिका की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दूसरी शिक्षिका गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना बसंतपुर थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, दोनों शिक्षिकाएं अपने विद्यालय करमडीहा स्कूल के लिए स्कूटी से निकली थीं। इसी दौरान मुख्य मार्ग पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी स्कूटी को अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना भीषण था कि एक शिक्षिका ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दूसरी शिक्षिका रजनी केवट गंभीर रूप से घायल हो गईं।

घायल शिक्षिका को तत्काल स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से वाड्रफनागर सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। चिकित्सकों के अनुसार उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। मृतक और घायल दोनों शिक्षिकाएं करमडीहा स्कूल में पदस्थ थीं। घटना की खबर मिलते ही स्कूल स्टाफ और परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई।

हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलने पर बसंतपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है। इस दर्दनाक हादसे के बाद क्षेत्र में मातम का माहौल है।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

शहर कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी घोषित

रायपुर। पीसीसी की स्वीकृति के बाद शहर जिला कांग्रेस कमेटी की घोषणा अध्यक्ष श्रीकुमार मेनन ने कर दी है। सूची में शामिल हैं- कोषाध्यक्ष  --...

CHHATTISGARH NEWS

शहर कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी घोषित

रायपुर। पीसीसी की स्वीकृति के बाद शहर जिला कांग्रेस कमेटी की घोषणा अध्यक्ष श्रीकुमार मेनन ने कर दी है। सूची में शामिल हैं- कोषाध्यक्ष  --...

RAIGARH NEWS

चोरी की मोटरसाइकिल के साथ आरोपी गिरफ्तार—तमनार पुलिस की कार्रवाईमुखबिर सूचना पर तमनार पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई, बरभांठा चौक से पकड़ा गया आरोपी

गिरफ्तार आरोपी अर्जुन सिदार पूर्व में भी चोरी के मामलों में रहा संलिप्तआरोपी से चोरी गई मोटरसाइकिल बरामद कर भेजा गया न्यायिक रिमांड परएसएसपी...