13 साल के नाबालिग ने 45 वर्षीय अधेड़ को मारा ऐसा मुक्का, हो गई मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

spot_img

दुर्ग।  जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में एक मौत ने सनसनी फैला दी है, पोलसाय पारा में 45 वर्षीय संतोष ढांडे की संदिग्ध हालात में मौत हो गई, परिजनों ने आरोप लगाया है कि एक नाबालिग के मुक्के से सीने पर चोट लगने के बाद उनकी जान चली गई, फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

बताया जा रहा है कि देर शाम संतोष ढांडे अपने घर पर थे, तभी उनके बेटे के साथ कुछ बच्चों का विवाद हो गया, बेटे को बचाने और समझाने जब संतोष गली में पहुंचे तो इस दौरान धक्का-मुक्की हुई, इसी बीच वे अचानक बेहोश होकर गिर पड़े, परिजन उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजन बिना पुलिस कार्रवाई के शव को घर ले आए, लेकिन मामले की जानकारी फैलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। परिवार का आरोप है कि नाबालिग के मुक्के से सीधे दिल पर चोट लगी, जिससे मौत हुई। वहीं आरोपी नाबालिग की उम्र करीब 13 से 14 साल बताई जा रही है जो घटना के बाद से घर में ताला लगाकर फरार है, पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। अब सबकी नजर पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी है, जिससे मौत की असली वजह सामने आएगी।
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

Ranbir Kapoor Birthday : रणबीर कपूर @44: पापा की परछाई से निकलकर कैसे बने बॉलीवुड के रॉकस्टार? जानिए अभिनेता का दिलचस्प सफर

कपूर खानदान से होने के बावजूद करना पड़ा संघर्ष, पिता ऋषि कपूर से रहा उतार-चढ़ाव भरा रिश्ता कपूर खानदान से ताल्लुक रखने वाले बॉलीवुड अभिनेता...

CHHATTISGARH NEWS

Ranbir Kapoor Birthday : रणबीर कपूर @44: पापा की परछाई से निकलकर कैसे बने बॉलीवुड के रॉकस्टार? जानिए अभिनेता का दिलचस्प सफर

कपूर खानदान से होने के बावजूद करना पड़ा संघर्ष, पिता ऋषि कपूर से रहा उतार-चढ़ाव भरा रिश्ता कपूर खानदान से ताल्लुक रखने वाले बॉलीवुड अभिनेता...

RAIGARH NEWS

चक्रधर समारोह में गायक सूरज पटेल का सम्मान, पेलमा ग्राम के लिए गौरव का क्षण

27 सितंबर 2026 रविवार | रायगढ़ रायगढ़। जिले के तमनार विकासखंड अंतर्गत ग्राम पेलमा, विधानसभा लैलूंगा, पोस्ट उरबा निवासी गायक सूरज पटेल को रायगढ़...